
घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
छात्रों के अनुसार, सातवीं कक्षा के एक छात्र से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद बाहरी युवकों को बुला लिया गया। करीब 15 से 20 की संख्या में पहुंचे युवकों ने छात्रों के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
कॉलेज के प्रधानाचार्य विश्वजीत प्रकाश सिंह ने बताया कि स्कूल गेट के बाहर छात्रों के दो गुटों में मारपीट की सूचना मिली थी। शिक्षकों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस तथा छात्रों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना कॉलेज परिसर के अंदर नहीं हुई है।
पांच छात्र पुलिस हिरासत में
सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के स्कूली छात्रों को चोटें आई हैं और उनका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल पांच छात्रों को हिरासत में लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 Comments