Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

फिल्म सिटी बनने से पहले ही नोएडा में शुरू हुआ फिल्मों का शूटिंग || EN Daily ||

उत्तर प्रदेश सरकार ग्रेटर नोएडा में एक भव्य फिल्म सिटी बना रही है. साथ ही सरकार फिल्म पॉलिसी भी बना रही है. यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे फिल्म सिटी बनाने का काम तेजी से चल रहा है, इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए कई निर्माता और निर्देशक नोएडा, ग्रेटर नोएडा में फिल्मों का निर्माण भी कर रहे हैं.

शनिवार को दादरी इलाके के नगला चमरू गांव में एक फिल्म की शूटिंग हुई. हीरो और हीरोइन हेलीकॉप्टर से गांव के खेतों में उतरे. हेलीकॉप्टर और फिल्म की शूटिंग देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया. इस दौरान हालात संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

अभिषेक बच्चन की फिल्म की हुई शूटिंग

ग्रेटर नोएडा में फिल्म ‘दसवीं’ की शूटिंग चल रही है. इसमें निमृत कौर और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं. शूटिंग के लिए शनिवार को निमृत हेलीकॉप्टर से ग्रेटर नोएडा पहुंची. निमृत कौर के अलावा फिल्म के हीरो अभिषेक बच्चन नगला चमरू गांव पहुंचे.

फिल्म की शूटिंग शनिवार को करीब 2 घंटे से ज्यादा देर तक चली. गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बताया कि फिल्म निर्माताओं ने पूरे ग्रेटर नोएडा में शूटिंग की बाकायदा इजाजत ले रखी है. इसी के तहत शनिवार को नगला चमरू गांव में शूटिंग की गई है.

गंगाराम चौधरी की भूमिका में हैं अभिषेक

फिल्म ‘दसवीं’ में अभिषेक बच्चन बतौर गंगाराम चौधरी की भूमिका में दिखाई देंगे. यामी गौतम भी इस फिल्म में किरदार निभा रही है. यामी ने ज्योति देशवाल का किरदार निभाया है. यह फिल्म रितेश शाह ने लिखी है और तुषार जलोटा फ़िल्म में पहली बार निर्देशन करेंगे.

वहीं, निमृत कौर 2016 में फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आईं थींय इसमें निमृत कौर ने अमृता कत्याल की भूमिका निभाई थी. निमृत कौर ‘द लंचबॉक्स’ और ‘लव शव ते चिकन खुराना’ जैसी फिल्में कर चुकी हैं. फिल्म ‘दसवीं’ की शूटिंग के कई हिस्से आगरा में भी शूट किए गए हैं.

Post a Comment

0 Comments