Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : कॉलेज की पुरानी यादोंको ताजा कर गले मिले साथी || EN Daily ||

  • एलुमिनाई एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पहुंचे थे पुरातन छात्र 
  • जिमी शेरगिल के पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल को सम्मानित किया 
गोरखपुर : सेंट्र ऐंड्रयूज कॉलेज में रविवार को इंटर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन हुआ। इस मौके पर पुरातन छात्र जुटे। पुरातन छात्र एक दूसरे से मिले तो यादें ताजा हो गई। फिल्म अभिनेता जिमी शेरगिल के पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल और हसन मसूद को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सत्यजीत सिंह शेरगिल ने कहा कि इस कॉलेज से पुरानी यादें जुड़ी है। इस कॉलेज का छात्र रहा, यह मेरे लिए गौरव की बात है। इस कॉलेज का इतिहास और वर्तमान दोनों स्वर्णिम है। कॉलेज की देन है कि आज इस मुकाम पर हूं। 

मुख्य अतिथि एडीजी अखिल कुमार ने एल्युमिनाई टीम एवं वर्तमान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए हौसला बढ़ाया। इसके बाद वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता भी हुई सांस्कृतिक कार्यक्रम में एल्युमिनाई विद्यार्थियों ने पुराने दिनों को याद करते हुए कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

कई पुरातन छात्रों ने पुराने गीत के जरिए महफिल में जान डाल दी। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के सचिव डॉ दीपक सिंह और आभार ज्ञापन अध्यक्ष एमपी कन्डोई ने किया।

Post a Comment

0 Comments