गोरखपुर/नई दिल्ली : 1 अक्टूबर 2023 को पेंशन शंखनाद रैली रामलीला मैदान नई दिल्ली में आज अटेवा एन.एम.ओ.पी.एस.के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधू के आवाहन पर देश के सभी प्रदेशों के कोने-कोने से शिक्षक कर्मचारी एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी गणों का लगभग पाँच लाख लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा था। अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच के इस आह्वान पर गोरखपुर के अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे एवं जिला संरक्षक डॉक्टर प्रताप नारायण सिंह ने मीडिया कर्मी से विशेष वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि गोरखपुर से लगभग तीन हजार हजार शिक्षक कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की लड़ाई को धार देने को लेकर कर्मचारियों ने रामलीला मैदान नई दिल्ली में अपनी जबर्दस्त उपस्थिति दर्ज कराई। सभी शिक्षकों कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली कि माँग की और कहा कि यदि हमारी पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो आने वाले आगामी महीनों एवं वर्ष में राज्यों के कई प्रदेशों में विधानसभा चुनाव तथा लोकसभा चुनाव में वोट फार ओपीएस का मुद्दा छाया रहेगा और अभियान चलाकर सरकार को बदलने एवं उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे।
इस रैली में वंदना सिंह, रुचि राय, आभा सिंह, लक्ष्मी प्रजापति, आसमा खातून, सुनीता त्रिपाठी, अर्चना गुप्ता, आराध्या मद्धेशिया, कृष्णा दीक्षित, सरिता, ज्ञान प्रकाश सिंह, अभिषेक गुप्ता, संतोष पाठक, राजकुमार, शमसुद्दोहा, दिलीप गुप्ता, अजय भास्कर, वीरेंद्र प्रसाद, अर्जुन गुप्ता, रामसनेही, अरविंद सिंह, सुनील शर्मा, शिव प्रसाद शर्मा, अखंड प्रताप मिश्रा, सुनील सिंह, मनोज शर्मा, मनोज सिंह, अरमान अली, अनवर अयाज, शमशेर सिंह, रमेश कुमार, रामप्रवेश ,आलोक नायक, सुमित दूबे, परमेश्वर पासी, राम प्रसाद, राम मूरत, कपिल देव, प्रमोद कुमार एवं भारी संख्या में शिक्षक कर्मचारी एवं पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
1 Comments
#OPS
ReplyDelete