
गोरखपुर : महात्मा गांधी पीजी कॉलेज, गोरखपुर में आज वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का प्रारंभ हुआ, 2 दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता का शुभारंभ दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने किया, उन्होंने कहा कि हारना कोई बुरी बात नहीं है, हारने के बाद ही जीतने का प्रयास होता है। कोशिश करने वालो की जीत तय है। आज खेल के क्षेत्र मे आगे निकलने की बड़ी संभावनाएं हैं, सरकारें इस क्षेत्र में ध्यान दे रही है। शिक्षा के साथ- साथ खेलो को भी महत्व मिलना चाहिए, अभिभावक अपने बच्चों को खेल में आगे आने के लिए प्रेरित करे, आज खेलो में विकास की अपार संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को खेलो को अपने दैनिक जीवन में समाहित करना चाहिए।
महाविद्यालय के प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण है, विजेता बनना सौभाग्य का विषय है पर जो विजेता नहीं हो पा रहे वे आगे और प्रयास करे यह ही खेल भावना है। खेलों से ही मन व तन की तंदुरस्ती प्राप्त होती है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अनिल कुमार सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना पढ़ाई, खेल हमारी एकाग्रता को बढ़ाता है,खेल हमे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। खेल हमे सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है इसलिए शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि डीडीयू के प्रो विजय चहल ने कहा कि खेल को अपने जीवन से आजीवन जोड़े रहे। इस प्रकार की प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित व विकसित करने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथि प्रो शैल पाण्डेय ने कहा कि नई शिक्षा नीति में पढ़ाई के साथ खेल की भी भूमिका है, खेल प्रतियोगिताएं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण है।
महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो पूनम टंडन ने ध्वजारोहण व मशाल जला कर किया जिसके बाद महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने मार्च पास्ट की अद्भुत प्रस्तुति की तथा मुख्य अतिथि ने गुब्बारे उड़ा कर प्रतियोगिताओं के प्रारंभ की औपचारिक घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ छमता श्रीवास्तव ने किया तथा संयोजन महाविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव व कार्यक्रम संयोजक डॉ महेश यादव ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह, रामनरायण लाल कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ अनुपमा शर्मा, प्रबंध समिति के पाण्डेय राजीव प्रसाद, महाविद्यालय के प्रो उमेश कुमार गुप्त, प्रो अवनीश,प्रो आलोक श्रीवास्तव, प्रो अमर नाथ ठाकुर, प्रो नमिता कुमार, डॉ रविन्द्र शुक्ल, डॉ अनिल कुमार मिश्र,डॉ संगीता त्रिपाठी, डॉ सदफ अतहर, डॉ आयुष यादव, डॉ नितिन बख्शी, डॉ प्रियतोष मिश्र, डॉ आकॉक्षा सिंह, डॉ शिखा श्रीवास्तव, डॉ एकता श्रीवास्तव,डॉ मधुलिका श्रीवास्तव, डॉ संतोष त्रिपाठी, डॉ फरिंद्र तिवारी, डॉ श्रीप्रकाश दुबे, डॉ अजय श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक,कर्मचारी व छात्र उपस्थित रहे।
आज हुई प्रतियोगिताओं में ऊची कूद के बालक वर्ग में अजीत कुमार प्रथम, सौरभ द्विवेदी द्वितीय, अभिषेक पाण्डेय तृतीय। 800 मी बालक वर्ग में अखिलेश सिंह प्रथम, अभिषेक गुप्ता द्वितीय, आयुष यादव तृतीय। 800 मीटर बालिका वर्ग में मुस्कान यादव प्रथम, श्रुति पांडे द्वितीय, रहनुमा खान तृतीय। डिस्कस थ्रो के बालिका वर्ग में अंजली सिंह प्रथम, सपना यादव द्वितीय, श्रुति चौरसिया तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो के बालक वर्ग में नितेश कुमार आर्य प्रथम, आशीष मौर्य द्वितीय व रंजीत यादव तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक करने में रजत, कुलदीप, महेश, अमृत लाल, डॉक्टर अलोक रंजन, डॉक्टर शैलेश, डॉक्टर शशांक, डॉक्टर सी पी सिंह, धरंजय का विशेष योगदान रहा |
2 Comments
Chutiya jaise toh game hota hai ye koi sport day hai
ReplyDeleteTum log social media mai dekhane layak ho ho ni kuch delete kr do I'd apna gawar tum sb
ReplyDelete