Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : नई उमंग अपनों के संग (अखिल भारतीय महिला सम्मेलन) एवं साईं मैहर की संयुक्त तत्वाधान में सावन ट्रेड फेयर का आयोजन


गोरखपुर : नई उमंग अपनों के संग (अखिल भारतीय महिला सम्मेलन) एवं साईं मैहर की संयुक्त तत्वाधान में होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में सावन ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन गोरखपुर शहर के एसपी सिटी श्रीमान कृष्ण कुमार बिश्नोई जी द्वारा किया गया अतिथियों ने दीप प्रचलन कर और फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया एवं सभी स्टालों का अवलोकन भी किया ।संस्था की अध्यक्षा श्रीमती रेणु कंदोई ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। एसपी सिटी श्री कृष्ण कुमार बिश्नोई जी ने नई उमंग की इस प्रयास की भरपूर सराहना की और कहा इस तरह से जो महिलाएं घर में रहकर काम करती हैं उनको एक अवसर प्रदान हुआ है वह सामने आकर अपने उत्पादों का विक्रय कर सकती हैं एवं उन्होंने यह भी कहा कि आपने मुख्यमंत्री के नारे वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट को ध्यान में रखकर भी कई चीजों को रखा है यह भी प्रयास अत्यंत सराहनी है। यह स्थान है जहां एक ही स्थान पर आपको 10 से 10000 तक के सामान उपलब्ध हो रहे हैं मेले में ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने अपने स्तर से घर से काम करती है आचार बनती है जूट बैग बनती है ।मेले में करीब 50 से अधिक स्टाल लगे थे यह स्टॉल सीतापुर कानपुर लखनऊ बनारस दिल्ली आदि स्थानों से लाए हुए सामान के थे ।मेले का समापन शहर की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ श्रीमती अमृता सरकारी द्वारा किया गया उन्होंने भी इस कार्य के लिए नई उमंग की भूरी भूरी प्रशंसा की हमारे अतिथि द्वारा लकी ड्रा भी निकाला गया जिसमें सभी विजेताओं को संस्था की तरफ से पुरस्कार दिया गया ।दिनभर शहर के एवं आसपास के लोगों ने आकर मेले में खरीदारी की सभी तरफ उत्साह का माहौल था सभी खूब आनंद उठाया एवं लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया। खाने-पीने की भी अच्छे-अच्छे स्टाल लगे थे । मीडिया प्रभारी नीलम वासनीवाल और सुनयना बंका ने बताया कि मेले से प्राप्त धनराशि को दिव्यांग एवं असमर्थ महिलाओं के सहायता के लिए इस्तेमाल किया जाएगा इसके लिए हमने 8 अगस्त को एक कार्यक्रम रखा है जिसमें दिव्यांग व्यक्ति को व्हीलचेयर प्रदान की जाएगी एवं असहाय महिलाओं को सिलाई मशीन देकर सुई धागा नामक एक सिलाई संस्थान का भी खुलवाया जा रहा है जिससे वे स्वालंबी बन सके हमारा यह प्रयास है कि हमारी इस कोशिश से यदि एक की जिंदगी भी संवर जाए तो यह हमारे लिए बहुत सौभाग्य की बात होगी और हमारा यह आयोजन सफल होगा ।इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रेनू कंदोई सचिव सीमा संथालिया कोषाध्यक्ष ममता बंका समेत संस्था की पूनम, स्मिता ,रविता, रीना, शशि, रेनू, शिखा, मंजू , स्मिता, नेहा आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments