Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता डायट गोरखपुर में हुई संपन्न || EN Daily ||


गोरखपुर : परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृति का विकास करने ,प्रयोग के विविध अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान की प्रकृति, प्रक्रियाओं और विधियों की सम्यक समझ विकसित किए जाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ( डायट ) गोरखपुर के परिसर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें सभी 21 विकास क्षेत्रों के कुल 105 बच्चों ने प्रतिभाग किया । सर्वप्रथम समस्त विकास क्षेत्र के बच्चों को पाँच-पाँच बच्चों की ब्लॉकवार टीम बनाकर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पाँच टीमों का चयन किया गया जिसमें उरुवा, सहजनवा, पाली, पिपराईच एवं भरोहिया ने दूसरे राउंड की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई । दूसरे राउंड की क्विज प्रतियोगिता में उरुवा विकास क्षेत्र के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । उसके पश्चात सभी बच्चों द्वारा स्वयं द्वारा निर्मित विज्ञान के सिद्धांत पर आधारित मॉडल का प्रदर्शन किया गया । बच्चों ने विज्ञान मॉडल में सोलर एनर्जी, पर्यावरण प्रदूषण, ग्रीन हाउस प्रभाव, भूकंप और कम खर्चों में विभिन्न प्रकार के जीवन उपयोगी उपकरणों को बनाने में अपनी प्रतिभा दिखाई । पीएम श्रीकंपोजिट विद्यालय उउस्का पिपराइच की खुशी कश्यप ने बिना विद्युत के वाशिंग मशीन बनाने, यूपीएस पतरा के अमन दीप चौरसिया द्वारा पोर्टेबल वातानुकूलित यंत्र, यूपीएस डुमरी नंबर एक के सुंदरम के फायर गन ने प्रदर्शनी में प्रतिभागियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। ब्रह्मपुर ब्लॉक के यूपीएस विश्वनाथपुर की संजना मौर्य ने अपने मॉडल के माध्यम से धुएं को अवशोषित कर स्याही में बदलने की तकनीकी प्रस्तुत की जिसकी लोगों ने काफी सराहना की। मॉडल प्रदर्शनी में प्रतिभागी 105 बच्चों के बीच अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए जिन श्रेष्ठ पाँच स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को टैबलेट देकर के पुरस्कृत किया जाना था उसमें प्रथम स्थान पर पाली से पुष्पांजलि मौर्य, द्वितीय स्थान पर गगहा से तेजस्विनी, तृतीय स्थान पर खोराबार से खुशबू, चौथे स्थान पर गगहा से अजीत यादव और पांचवें स्थान पर पाली से रिचा भट्ट ने अपनी जगह पक्का किया । इन पांचो बच्चों को टैबलेट और विशिष्ट प्रशस्ति पत्र, प्रतिभागिता प्रमाण पत्र के साथ ही विज्ञान किट व स्टेशनरी आदि सामानों से भरे बैग इनको पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया । कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी 105 बच्चों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र के साथ ही बैग ,स्टेशनरी और साइंस किट उपहार स्वरूप दिया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी के द्वारा नामित डिप्टी कलेक्टर आरती साहू ने अपना पूरा समय देते हुए सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह, प्रवक्ता डायट वासुदेव , प्रवक्ता जुबिली इंटर कॉलेज मिथिलेश एवं जीजी आईसी से सविता प्रजापति जी ने सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में समस्त एस. आर.जी.,विज्ञान के समस्त ए.आर.पी., विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और प्रतिभागी बच्चों के अभिभावकों ने भी सम्मिलित होकर के इन बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।

Post a Comment

0 Comments