Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर की आदित्या यादव और एन ई रेलवे की तनीषा सिंह ने फाइनल मुकाबला जीता || EN Daily ||

गोरखपुर : योनेक्स सनराइज प्रकाश नारायण श्रीवास्तव मेमोरियल यूपी स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले रविवार को अलग-अलग स्पर्धा में लेविन्स एकेडमी धर्मपुर में खेले गए । पुरुष एकल मैच में वाराणसी के अभयांश सिंह ने कड़े मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस के राजन यादव को 21-18 21- 18 अंको से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया महिला एकल में अलीगढ़ की आराध्या कुशवाहा ने एन ई रेलवे के तनीषा सिंह को 21- 15 21- 17 से ,मिक्स डबल्स के मुकाबले में गोरखपुर की आदित्या यादव व महराजगंज के बल्केश्वर यादव की जोड़ी ने बस्ती के अश्वनी और नोएडा के सोनाली सिंह को 11-21 21- 13 21- 15 से तो वहीं महिला डबल्स मुकाबले में गोरखपुर की आदित्या यादव और एन ई रेलवे की तनीषा सिंह ने हापुड़ व लखनऊ के काजल पवार और स्नेहा सिंह को 21- 14 21- 9 से ,पुरुष युगल मैच में उन्नाव के अर्चित सिंह और सोनभद्र के अस्मित सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस के राजन यादव और गोरखपुर के तुषार गंगेजा को 23-21 21-14 से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया ।

निर्णायक की भूमिका में रवि कुमार दीक्षित, अजीत कुमार सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव ,चंदन तिवारी, दिग्विजय यादव, राहुल घोष, मनीष कुमार वंदना, यदुवंशी रेखा गुप्ता, सुधांशु गंगवार, सत्यम त्रिपाठी आदि रहे ।मैच कंट्रोलर की भूमिका में कानपुर के सलमान अहमद ने की।

इस फाइनल मुकाबले के बतौर मुख्य अतिथि गोरखपुर के मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा सफलता के मूल मंत्र को आत्मसात करना चाहिए। अगर हम कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प ,सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ कोई भी कार्य करें तो कठिन से कठिन राह आसान हो जाता है । उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाइयां दी और हारे हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए उनको और मेहनत करने की सलाह दी। प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता और सेमीफाइनल में पराजित सभी स्पर्धा के खिलाड़ियों को नगद ₹100000 स्थान के हिसाब से बांटा गया ।

अतिथियों का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष और गोरखपुर बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडे ने कहा कि लोगों का जन्म होता है, लोग मरते हैं ,लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो मर के भी जिंदा रहते हैं । उन्हीं लोगों में से स्वर्गीय प्रकाश नारायण श्रीवास्तव जी थे ,जो सामाजिक समरसता के मिसाल थे। खेल और खिलाड़ियों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते थे ।

इस मैच को सफल बनाने में गोरखपुर बैडमिंटन संघ के सचिव राजित श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव अजय श्रीवास्तव, रेमी चंद्रा साथ ही एम जी इण्टर कॉलेज का विशेष सहयोग रहा ।

संचालन विवेकानंद मिश्र और आभार प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह ने किया । इस अवसर पर प्रवीण श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, संजय मोहन त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव, सूर्यकांत शर्मा, सुशील त्रिपाठी, चंदन सिंह, सैयद आसिफ, संदीप श्रीवास्तव आदि लोग रहे ।

Post a Comment

0 Comments