
- रन फार यूनिटी के माध्यम से युवाओं को जोड़ेगी भाजपा 1 डॉ रमापति राम त्रिपाठी
गोरखपुर : भारत सरकार के पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयन्ती पर भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकालेगी। पदयात्रा के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय भावना से जोड़ने का काम किया जाएगा,उक्त बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने क्षेत्रीय कार्यालय पर गोरखपुर जिला इकाई द्वारा आयोजित सरदार पटेल की 150 वीं जयन्ती समारोह की तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। इसके उपरांत वह गोरखपुर जिला व महानगर इकाई की ओर से सर्किट हाउस में संयुक्त रूप से आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया के बन्धुओं से भी मुखातिब हुए।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल का देश की अखंडता के लिये किया गया कार्य गौरवशाली है। उन्होंने आज़ादी के बाद स्वतंत्र 520 देशी रियासतों का भारत मे विलय करा करके ऐतिहासिक काम किया। भाजपा संगठन सरदार पटेल जी जयन्ती पर 31 अक्टूबर को रन फार यूनिटी का आयोजन कर देश की एकता का संदेश देती है। सरदार पटेल की इस बार 150वी जयन्ती है जिसको व्यापक स्तर पर समारोह के रुप में मनाने की भाजपा ने तैयारी की है।उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक जिला स्तर पर पदयात्राएं निकाली जाएंगी। हर विधानसभा क्षेत्र में 8 से 10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकालने की योजना है। पदयात्रा से पहले स्थानीय लोगों में माहैल बनाने के लिए स्कूल कालेजों में अलग अलग प्री इवेंट गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, इसमें निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन शामिल है इस दौरान युवाओं के बीच नशा मुक्त भारत शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन के अलावा गर्व से स्वदेशी का संकल्प भी दिलाया जाएगा।
पदयात्रा के दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा चित्र पर श्रद्धाञ्जलि दी जाएगी, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत प्रशस्ति पत्र भी वितरित किया जाएगा।
क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने जिला स्तर की तैयारी की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यशाला का संचालन जिला मंत्री डॉ सदानन्द शर्मा ने किया। कार्यशाला व प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री व खजनी विधायक श्रीराम चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पिपराइच विधायक महेन्द्रपाल सिंह, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, विभ्राट चन्द कौश, राधेश्याम सिंह, गुलाब रध्वज सिंह, वंशबहादुर सिंह, मार्कण्डेय राय, डॉ आरडी सिंह, राजाराम कन्नौजिया, सबल सिंह पालीवाल, ब्रह्मानन्द शुक्ल, डॉ नवीन पाण्डेय, मनोज कुमार शुक्ल, छोटेलाल मौर्य, संजय सिंह, हरिकेष राम त्रिपाठी, नीरज दुबे, के एम मझवार, चन्दन आर्या, ब्लाक प्रमुख पूजा सिंह कौशिक, दिलीप कुमार यादव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, विकास सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश दुबे, शशि प्रताप सिंह, चंद्राबाला श्रीवास्तव, मंजू सिंह, नरेंद्र सिंह, सन्दीप विश्वकर्मा, राम उजागिर शुक्ल, नवीन सिंह मुन्ना आदि उपस्थित थे।

0 Comments