
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चों से घटना की जानकारी ली। आरोपी उन्हें देख और उग्र हो गए। पिता ने जब पुलिस को फोन किया तो आरोपी भाग गए। परिजन ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस केस दर्ज करने के बाद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है। घटना 21 अक्टूबर को रामगढ़ इलाके की है।
21 अक्टूबर को पुराने घर पर दीया जलाने गया था पीड़ित ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया- वह राजघाट क्षेत्र के तुर्कमानपुर का रहने वाला है। उसका एक और घर दाउदपुर में भी है। वह अपनी दो बहनों के साथ 21 अक्टूबर की शाम दाउदपुर वाले घर पर दीया जलाने गया था। रास्ते में एक जगह भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित हुई थी। बहनों ने कहा- इसी रास्ते से चलो, हमलोग मूर्ति भी देख लेंगे।
बहनों को देखकर बोले- आइटम बैठाए हो तो भाव मारोगे
पीड़ित युवक के अनुसार- जब वह बहनों के साथ मूर्ति वाली गली से निकला, तभी बीच रास्ते में कुछ लड़के खड़े थे। उन्हें हटाने के लिए उसने हॉर्न बजाया। लेकिन हॉर्न बजाने पर भी लड़के सड़क से नहीं हटे। जिस पर उसने कहा कि भईया हट जाइए। इतना सुनकर सड़क पर खड़े लड़के उसकी बहनों की तरफ देखकर बोले- आइटम बैठाए हो तो भाव मारोगे।
बचाने के लिए बहनें आई तो उनके साथ की अभद्रता
भाई ने कहा- ये मेरी बहनें हैं। इतना सुनकर वे अश्लील कमेंट करने लगे। एक युवक ने तो बहन का दुपट्टा खींच लिया। कुछ लड़के उसका मोबाइल, चेन और गाड़ी की चाबी छीन लिए। इसके बाद उसे मारने पीटने लगे। बचाने के लिए बहनें आगे आई तो उनके साथ भी अभद्रता की। बहनों ने शोर मचाया तो थोड़ी दूर पर खड़ी महिलाएं मदद के लिए दौड़ीं। उन्होंने मारपीट कर रहे युवकों से बचाया।
पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपी फरार
पीड़ित भाई ने एक अनजान व्यक्ति के मोबाइल से घर पर सूचना दी। थोड़ी देर पिता और भाई तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। उनको देखकर मनबढ़ और उग्र हो गए। तब डॉयल 112 पर कॉल करके पुलिस बुलाई। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपी युवक भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस बोली- आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे
थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ ने बताया- मामला संज्ञान में हैं। तुर्कमानपुर के रहने वाले एक युवक ने छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी बहुत जल्द पकड़े जायेंगे।

0 Comments