Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर से जारी हुआ भावपूर्ण छठ गीत “आजु घरे अइहें छठी मइया” || EN Daily ||

गोरखपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर पूरे पूर्वांचल में छठ मइया के भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। इसी क्रम में प्रसिद्ध लोकगायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव का नया छठ गीत “आजु घरे अइहें छठी मइया” रिलीज़ हुआ है, जो अपनी पारंपरिक धुन और भावपूर्ण प्रस्तुति के कारण श्रोताओं के बीच विशेष लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

इस गीत के शब्दों की रचना भोजपुरी के लोकप्रिय गीतकार सुभास यादव ने की है, जबकि संगीत संयोजन पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध संगीतकार के.के. सिंह ने किया है। गीत के वीडियो संपादन अमन चंद्रा द्वारा किया गया है और प्रस्तुति सहायक प्रदीप सिंह हैं।

डॉ. राकेश श्रीवास्तव की मधुर आवाज़ और लोकधुन की परंपरागत शैली में निहित यह भजन भक्ति, लोकसंस्कार और भावनात्मक अभिव्यक्ति का संगम है। यह गीत न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि भोजपुरी लोकसंगीत की समृद्ध परंपरा को भी पुनः जीवंत करता है।

Post a Comment

0 Comments