
गोरखपुर : आज डी0ए0वी0 पी0जी0 काॅलेज, गोरखपुर, के क्रीड़ागन में दो दिवसीय दयानंद टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्राचार्य प्रो0 शैल पांडे एवं डाॅ0 क्षमता श्रीवास्त, एम0जी0पी0जी0 कालेज, गोरखपुर द्वारा किया गया। पहला मैच पी0जी0 एवं बी0सी0ए0 के बीच खेला गया जिसमे बी0सी0ए0 की टीम ने पी0जी0 को 22 रनो से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच बी0ए0 एवं बी0एस0सी0 के बीच खेला गया जिसमें बी0ए0 की टीम ने 41 रनो से जीत दर्ज फाइनल में प्रवेश किया। अगला रोचक मैच छात्राओं की टीम सुपरनोआज और स्टार्मब्रेकर के बीच हुआ जिसे सुपरनोआज ने 7 विकट से जीत दर्ज कर विजेता बनी। अगला मैच बी0सी0ए0 और कार्मस के बीच खेला गया जिसे कामर्स की टीम ने 8 विकट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला दिनांक 25 फरवरी 2026 को कला संकाय एवं कामर्स संकाय के बीच खेला जायेगा। मैच के दौरान एम्पायर के रूप डाॅ0 शिवम श्रीवास्तव, डाॅ0 संजय कुमार, डाॅ0 विश्वदीपक, सुश्री दृष्टि, राजीव कुमार और चन्द्रसेन रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ाध्यक्ष डाॅ0 संजय कुमार, प्रो0 अमृता श्रीवास्तव, प्रो0 निरूपमा तिवारी, प्रो0 प्रवीन सिन्हा, डाॅ0 अजयकीर्ति तिवारी, डाॅ0 अमरेन्द्र पाण्डेय, डाॅ0 संजय कुमार पाण्डेय, डाॅ0 विनोद गुप्ता, प्रो0 परेश सनत, श्री अभिषेक गुप्ता, डाॅ0 प्रमोद त्रिपाटी डाॅ0 स्नेहलता त्रिपाठी, डाॅ0 विन्दू कुमारी, डाॅ0 वेदवती सिंह, डाॅ0 पूनम, श्रीमती रक्षा, श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, डाॅ0 उमरा जमाल, डाॅ0 सुगन्धा पाण्डेय, डाॅ0 रागिनी दीक्षित, सुश्री फरहीन, कार्यालय अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन श्रीवास्तव, श्री निगमेन्द्र पाण्डेय, श्री वीर विक्रम शाही, श्री सुधान्शु मिश्रा श्री मेवालाल, श्री दिनेश, श्री अली, श्री राजेन्द्र,श्री प्रेम चन्द्र,श्री अखिलेश, श्री मनीष, शफीक, जाहिद की सक्रिय भूमिका रही। कमेन्ट्रेटर के रूप में डाॅ0 संजय श्रीवास्तव, डाॅ0 शत्रुघ्न सिंह, डाॅ0 संजय कुमार मिश्र और समस्त महाविद्यालय परिवार एवं छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।

0 Comments