Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : बजट 2026- 27 पर बोले गोवत्स स्वामी डॉ. विनय जी महाराज || EN Daily ||

गोरखपुर : आज कामधेनु शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर एवं विवेकानंद सेवा मिशन के प्रबंधक गोवत्स स्वामी डॉक्टर विनय जी महाराज ने 2006- 27 के बजट पर अपनी बातें कही ।

स्वामी जी ने कहा कि बजट में बहुत कुछ अच्छा करने का प्रयास किया गया है लेकिन जो देश को परम वैभव तक पहुंचाने वाला कार्य है उसकी अनदेखी की गई । स्वामी जी ने कहा कि सारे धर्म ग्रंथ कहते हैं- गौमय बसते लक्ष्मी यानी गाय की गोबर में लक्ष्मी का वास होता है । हम बहुत दिनों से भारत सरकार से यह मांग करते चले आ रहे हैं कि पंच गव्य के लिए रिसर्च सेंटर बनें और इस रिसर्च सेंटर से हम स्वास्थ्य, पर्यावरण, कृषि और चरित्र को ठीक कर सकते हैं । भारत अपने अतीत का गौरव प्राप्त कर सकता है । इससे बेरोजगारी पूरी तरह समान हो जाएगी, पर्यावरण पूरी तरह शुद्ध हो जाएगा, कृषि उन्नति उन्नत सील हो जाएगी और चारित्रिक विकास होगा, हमारा देश परम वैभव तक पहुंचेगा , एक विकसित भारत की कल्पना साकार होगी ।

भारत पुनः सोने की चिड़िया होगा ,लेकिन हमारे इस बजट में कहीं भी पंच गव्य के लिए रिसर्च सेंटर की बात नहीं कही गई ।

हमें विश्वास है कि भारत सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगा ।

Post a Comment

0 Comments