Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : वार्षिक जलसा एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित होकर खिल उठे छात्रों के चेहरे || EN Daily ||


गोरखपुर के मोहल्ला चिल्मापुर में स्थित, मस्जिद उमर में आज वार्षिक जलसा एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों ने कुरान का पाठ कि और नाते पाक पढ़ी और हदीस प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जमीयत उलेमा ए हिंद, फैज़ाबाद के जनरल सेक्रेटरी, मौलाना ज़बीउल्लाह क़ासमी ने किया। जबकि कार्यक्रम के संचालन का दायित्व उमर मस्जिद के पेश इमाम मौलाना ओबैदुल्लाह क़ासमी ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मास्टर अतीक़ुरहमान, इमरान, सैयद नवाज़,अशरफ़ और सेराज अहमद का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मौलाना ज़बीउल्लाह क़ासमी ने बताया कि क़ुरआन पाक ने पूरे विश्व को अम्न, शांति और इंसानियत का संदेश दिया है। उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, आप सभी को क़ुरान को समझ कर और उसके अर्थ की जानकारी लेते हुए पढ़ना चाहिए। तभी हम क़ुरान को समझ सकते हैं और अल्लाह तआला के आदेशों का पालन कर सकते हैं।

उमर मस्जिद के पेश इमाम मौलाना ओबैदुल्लाह क़ासमी ने बच्चों को मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि यह बच्चे हमारा भविष्य है। सभी बच्चों ने बड़ी मेहनत करके आज के इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया है।

Post a Comment

0 Comments