
रक्तदान कैंप में रक्तदान से पहले हीमोग्लोबिन ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल आदि चिकित्सीय जांच कराई गई जिसे रक्तदान के समय उनको किसी प्रकार की समस्या न हो।
रक्तदान कैंप में सेनानायक महोदया, सहायक सेनानायक महोदय ने रक्तदान किया, एवं सेनानायक महोदया ने अपने संबोधन में कहा की रक्तदाता होना सम्मान की बात है, रक्तदान अवश्य करें। रक्तदान करें और किसी को जीवन की उम्मीद दें। रक्तदान करो, यह एक अच्छा काम है! रक्तदान करें और किसी को जीवनदान दें।
इस शिविर में जिला चिकित्सालय गोरखपुर के सीएमओ डाक्टर राजेश झा, रेडक्रास सोसायटी के सभापति श्री शिवेंद्र विक्रम सिंह, सदस्य श्री विशाल जायसवाल आदि मेडिकल एवं सोसाइटी के स्टॉफ मौजूद रहे।
इस अवसर पर शिविरपाल श्री मोहम्मद कासिम सहायक शिविरपाल श्री दयाशंकर यादव सूबेदार सैन्य सहायक श्री नागेंद्र गुप्ता , श्री अनिल शर्मा मौजूद रहे।

0 Comments