
गोरखपुर : इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के तत्वधान में जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक मोहल्ला रसूलपुर में संपन्न हुई
जिसका संचालन महासचिव हाजी सोहराब खान ने किया अपने अध्यक्षीय सम्बोधिन में जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने शबे ए बरात अमन अदबो एहतराम के साथ मनाए जाने की मुस्लिम समुदाय से पुरजोर अपील किया तथा जिला प्रशासन से मांग किया कि सभी कब्रिस्तानों मस्जिदों आस्तानों पर साफ सफाई की विशेष व्यवस्था उच्च स्तरीय पर कराई जाए यह त्योहारों 3 फरवरी को मनाया जाना है जिसके लिए सफाई चूना छिड़काव पथ प्रकाश का मुकम्मल इंतजाम हो भीड़ भाड़ वाले स्थानों हजरत मुबारक खान शाहिद नॉर्मल कच्ची बाग कब्रिस्तान इमामबाड़ा स्टेट, घासी कटरा कर्बला, पुराना गोरखपुर, वाले का मैदान, गोरखनाथ कब्रिस्तान व मस्जिदों में जहां फतिया दुवाए अकीदत से की जाएगी व उनके आसपास पर्याप्त पुलिस बल सहित यातायात पुलिस की तैनाती की जाए गुनाहों की माफिरत वाले इस त्योहार में कमेटी अमन की पैरवी करती है शहरे गोरखपुर में जहां विकास की गंगा बह रही है वहीं उचित व्यवस्था मुबारक खान सहित कब्रिस्तान वाली रोड की कराई जाए
महासचिव हाजी सोहराब खान ने कहा इबादत की इस पर्व में अमनो अमान कायम रखना हमारी प्रमुखता है
मुस्लिम समुदाय के युवकों से अपील है कि पटाखों से परहेज़ रखें
उपाध्यक्ष सैयद वसीम इकबाल ने कहा नगर निगम प्रशासन सफाई की व्यवस्था के साथ पथ प्रकाश दुरुस्त कर दे भीड़भाड़ इलाकों पर विशेष चौकसी बरती जाए
इस बैठक में मुख्य रूप से शकील शाही अनीस अहमद एडवोकेट हामिद अंसारी वसीम अहमद महफूज आलम अकील अहमद अंसारी आफताब अहमद डॉक्टर जावेद अहमद मोहम्मद अदिल अख्तर खान मोहम्मद कबीर शमीम अहमद अंसारी मुमताज अंसारी फैजान करीम सैफ अहमद एडवोकेट कैश अख्तर तमाम लोग उपस्थित थे

0 Comments