Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : दया ,करुणा व त्याग की प्रतिमूर्ति थी मां अकलेश देवी, बड़ी संख्या में अस हायो लंच पैकेट व् जीवन उपयोगी सामग्री || EN Daily ||


गोरखपुर : आज प्रातः मां अकलेश स्मृति सेवा परिषद, शीतला प्रसाद फूलमती देवी शिक्षण संस्थान व् मांगिरीश वेफेयर के तत्वावधान में मां अकलेश की 27 वीं पुण्य स्मृति दिवस पर प्रमुख रूप से वयोवृद्ध समाजसेवी श्री दुर्गा बाबू एवं सामाजिक लोग व् परिवार के सदस्यों के द्वारा श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि ,भजन कीर्तन, भंडारा,महाप्रसाद व स्थानीय मंदिरों के आसपास रहने वाले दीन दुखियों को भोजन आदि का वितरित किया गया, तत्पश्चात श्री अशोक ऐशवरम विला,रेल विहार, तारामंडल परिसर में एक विशेष आयोजन के अंतर्गत की 27वीं पुण्यतिथि पर समाज के सभी वर्गो के लोगो ने व बच्चों द्वारा मां अक लेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मां को श्रद्धांजलि दी गयी ।

ततश्चात प्रसिद्ध भजन गायक ओम प्रकाश गुप्ता सहित परिवार की महिलाओं द्वारा सु मधुर स्वरों में भजन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर बाबू जी दुर्गा प्रसाद जी ने अपने संबोधन में कहा कि एक समाज सेविका के रूप में ममता मयी मां अकलेश की भूमिका सदा याद रखा जाएगा । इसी क्रम कृष कुमार श्रीवास्तव व इंदु प्रकाश जी ने कहा कि मां अकलेश ने अपने जीवन काल में जरूरतमंदों के साथ-साथ सामाजिक उत्थान की दिशा में निरंतर मानव मात्र के प्रति दया करुणा एवं प्रेम का भाव विद्यमान रहता था अपने स्वभाव के अनुरूप ही जीवन भर कमजोर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए हर समय मदद करने को तत्पर रहती थी उन्होंने जो कुछ भी किया किया हम सभी के उनकी सेवाओं को से सीख लेनी चाहिए।

इस अवसर पर समर्पित समाज सेवी एवं ई प्रदीप कुमार(पूर्व रेल अधिकारी,एन. ई .रेलवे) डॉ मनोज कुमार(विभागाध्यक्ष शिक्षा शास्त्र सेडीका) ने कहा कि मां के जैसी पुण्य आत्मा की स्मृति में दीन दुखियों के प्रति दया करुणा एवं सहानुभूति का भाव रखते हुए उनकी हर तरह से सहायता करना हमारा धर्म है। समाज के विकास की धारा को तभी सही दिशा मिल सकेगी जब हर वर्ग अपनी जरूरतों को पूरा पूरी कर सके। और अपनी जरूरतों को सुनिश्चित करने में सफल हो, ऐसा तभी संभव है जब आर्थिक सामाजिक दृष्टि से कमजोर वर्ग की हरसंभव सहायता हो, और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करें ।

परिषद कई वर्षों से इस दिशा में बेहतर प्रयास कर रहा है इस अवसर पर अपने संबोधन में विहिप के जिला मंत्री ई.संजीत श्रीवास्तव व स्मिता श्रीवास्तव ने कहा कि मां अकलेश ने महिलाओं व बच्चियों के समस्याओं को उठाते हुए विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि मानव मात्र के प्रति दया करो एवं प्रेम व सहयोग की भावना से कार्य करना चाहिए। मां अकलेश की समाज की सेवा को हमेशा ये समाज याद रखे गा।

मां अकलेश ने ग़रीब परिवारों की महिलाओं की सहायता एवं सेवाओं से अपने जीवन का अधिकांश समय दिया। इस आयोजन का संचालन सामाजिक कर्मयोगी मंजीत कुमार (बाबु)ने किया व सभी के प्रति आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिखर वर्मा, डॉ किरण, अर्चना, प्रदीप जी, डॉ विभा,मनोज,सुषमा, बिंदु प्रकाश ,कुमकुम रमन जी ,अनीता, कृष्ण कुमार ,कंचन, अर्चना, विभा ,निवेदिता,स्मिता,मनीषा,इं.रंजीत कुमार, निवेदिता , ई अनुभव श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में हर समाज के लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments