Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : जिला शांति सद्भवना समिति की बैठक पुलिस लाइन सभागार में हुईं सम्पन्न || EN Daily ||

गोरखपुर : आज जिला शांति–सद्भावना समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक पुलिस लाइन सभागार में संपन्न हुई। बैठक में आगामी होली, रमजान एवं ईद पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान समिति के सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे तथा त्योहारों के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस बैठक में गोरखपुर के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसपी सिटी, सीईओ, सभी थाना प्रभारी सहित जिला शांति–सद्भावना समिति के सदस्य उपस्थित रहे। विशेष रूप से बैठक में आदिल अमीन, प्रिया कुमारी शुक्ला सैयद इरशाद अहमद, डॉ. सरवर हुसैन, डॉ. सुधाकर पांडे, मुर्तुजा रहमानी, शाकिर सलमानी, अजीत लहरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक का उद्देश्य आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना रहा।

Post a Comment

0 Comments