
- सारे धार्मिक त्योहार रिति-रिवाज के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर सभी बधाई के पात्र - एसपी सिटी
गोरखपुर : मुहर्रम सहित तमाम त्योहारों के सफलता पूर्वक बीत जाने पर ऑल इण्डिया उर्स कमेटी के अध्यक्ष मुहम्मद रजा लड्डन खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष असरार आलम, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मुर्तजा हुसैन रहमानी, प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अली खान, उपाध्यक्ष हाजी खुर्शीद आलम, जिलाध्यक्ष महमूद अंसारी एवं महानगर अध्यक्ष मुहम्मद शमीम ने एसपी सिटी अभिनव त्यागी को अंगवस्त्र एवं बुकें भेंटकर सम्मानित किया गया।
कमेटी की प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि मुहर्रम में कमेटी का विशेष सहयोग मिला। जिससे सारे धार्मिक त्योहार अपने रिति-रिवाज के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गये, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
इस मौके पर पुलिस प्रशासन की तारीफ करते हुए कमेटी के अध्यक्ष मुहम्मद रजा लड्डन खान ने कहा कि ऑल इण्डिया उर्स कमेटी निरंतर समाजसेवा के साथ ही सभी धार्मिक पर्वों को बेहतर ढंग से सम्पन्न कराने में अपनी महती भूमिका निभाने में अग्रणीय रहती है।
इस मौके पर मुख्य रूप से असरार आलम, मुर्तजा हुसैन रहमानी, मुहम्मद युनूस अंसारी, हाजी खुर्शीद आलम, गुलाम अली खान, महमूद अंसारी एवं मुहम्मद शमीम ने प्रशासन के आलाधिकारियों को त्योहारों को सफलतापूर्वक संपन्न होने पर बधाई दिया है।

0 Comments