Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : सीआरडी कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन || EN Daily ||


गोरखपुर : चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज, गोरखपुर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एनसीसी एवं एनएसएस इकाई द्वारा दिनांक 13 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

रैली का उद्देश्य छात्राओं एवं आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना था। रैली में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेविकाओं, छात्राओं तथा महाविद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। हाथों में तिरंगा लेकर छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया तथा शहीद बंधू सिंह के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पुष्पदंत जैन, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं उपाध्यक्ष, व्यापारी कल्याण बोर्ड ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। यह अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है।”

महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय गौरव और नागरिक कर्तव्य की भावना को मजबूत करने वाला राष्ट्रीय अभियान है।”

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह ने छात्राओं को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति सदैव जागरूक रहने का संदेश दिया। रैली में उपप्राचार्य डॉ. स्वप्निल पांडे, एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. अपर्णा मिश्रा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आस्था प्रकाश, डॉ. अमिता अग्रवाल,पूजा गुप्ता डॉ. रेखा रानी शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Post a Comment

0 Comments