Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

लखनऊ : समाज में आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्तियों को गरीब, महिलाओं, मजदूर और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग का सहयोग करना हमारी जिम्मेदारी है - रुचिता चौधरी (महिला अपराध शाखा, लखनऊ) || EN Daily ||

लखनऊ : Corona (कोरोना) जैसी वैश्विक महामारी के प्रकोप से बहुतायत मात्रा में गरीब और सामाजिक रूप से पिछड़े लोग जीविकोपार्जन के साथ नियमित रूप से भोजन के लिए भी संघर्ष का रहे हैं | बीच – बीच में कुछ लोग मृत्यु का शिकार हुए हैं | इस मुहिम में आवाहन द न्यू वायस ने दिनांक 28-मई-2021 को राशन वितरण का कार्यक्रम आजीविका एवं विकास केंद्र कल्ली पश्चिम सरोजिनी नगर लखनऊ में आयोजित किया गया | 150 गरीबों में प्रवासी मजदूर, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं, दैनिक मजदूर के साथ अन्य कमजोर वर्ग को राशन वितरण किया गया |

अंतर्राष्ट्रीय महिला माहवारी दिवस पर रुचिता चौधरी मैडम के द्वारा 50 किशोरियों और महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य, स्वच्छता , साफ – सफाई के बारे में जागरूक किया गया | इसके अलावा सामाजिक दूरी, मास्क पहनना, टीकाकरण , सेनीटाईजार का उपयोग करने के लिए प्रमुखता से फोकस किया गया |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुचिता चौधरी (महिला अपराध शाखा लखनऊ) ने कहा कि – “कोरोना एक वैश्विक महामारी है जिससे समाज का हर वर्ग प्रभावित है | समाज में आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्तियों को गरीब, महिलाओं, मजदूर और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग का सहयोग करना हमारी जिम्मेदारी है |

इसी क्रम में संस्था की सचिव रंजना सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि – समुदाय के आप सभी लोग घर और घर के बाहर उचित दूरी बनायें, मास्क पहने , हाथ को साबुन से धुलें, टीकाकरण करायें एवं नियमित रूप से घरेलू उपचार जैसे काढ़ा एवं गरम पानी का सदुपयोग करें तथा बहुत ही आवश्यक होने घर के बाहर जाएँ”|

आवाहन टीम ने समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का नागरिक होने के नाते सभी देशवासियों को दृढ़ संकल्प एवं आत्मविश्वास के साथ‌ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है | जिससे कि सकारात्मक उर्जा का प्रवाह हो सके और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को हराया जा सके | संस्था प्रमुखता से सामाजिक एवं आर्थिक रूप से जीविका को प्रोत्साहन एवं जागरूकता पर कार्य कर रही है | जिससे कि सशक्त भारत का निर्माण करके सपनों को साकार किया जा सके |

Post a Comment

0 Comments