Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सम्मेलन में गौरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया जोर || EN Daily ||

  • गौरक्षा करना सभी का नैतिक अधिकार - ठाकुर राजा रईस
  • मनुष्य की हिफाजत करने के लिए पौधरोपण करना जरूरी - डा. सत्या पाण्डेय
  • गौ और पर्यावरण की रक्षा करना एमआरएम का प्रयास सराहनीय - योगाचार्य योगी सोमनाथ
गोरखपुर : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के तत्वावधान में गौ - सेवा, पर्यावरण प्रकोष्ठ गौ - रक्षा संकल्प पर्यावरण संरक्षण सम्मेलन का आयोजन मुंशी प्रेमचंद पार्क में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक ठाकुर राजा रईस ने कहा कि गौ- रक्षा करना सभी का नैतिक अधिकार है। ऐसे में गौ रक्षा कर सभी को पुनीत कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गाय के नाम पर देश के अंदर माँब लिंचिंग की घटना महज दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को पर्यावरण के संरक्षण पर कार्य करते हुए पौधरोपण करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस मौके पर पूर्व महापौर डा. सत्या पाण्डेय ने कहा कि गौरक्षा और पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में तेजी के साथ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की हिफाजत के लिए पौधों को हर स्थान पर लगाने में सभी एक दूसरे की सहायता करें।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए गोरखनाथ मंदिर के योगाचार्य योगी सोमनाथ ने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का अभियान गौरक्षा और पर्यावरण की संरक्षण करना मानव जाति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पौधे को लगाना सभी के सुरक्षा का घोतक है।

इस मौके पर बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि गौ रक्षा करना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि गाय और पौधों का समाज में बहुत ही बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि गाय हमें हर तरह से मनमस्तिष्क को स्वस्थप्रद करता है।

कार्यक्रम संयोजक मुहम्मद वसीम सिद्दीकी संयोजक पूर्वी उत्तर प्रदेश गौ, पर्यावरण, सेवा प्रकोष्ठ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने सभी आगन्तुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सभी धर्मों का सम्मान करते हुए गौरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही है।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद फर्रूख जमाल ने किया।

सम्मेलन में मुख्य रूप से गोरक्ष प्रांत के संयोजक मुहम्मद शमीम सिद्दीकी, वरिष्ठ समाजसेवी डा. दिल नवाज, वाजिद खान शीबू, जिला सह संयोजक शाबान अली, इबरार अहमद, वरिष्ठ समाजसेवी प्रिया यादव, शकुंतला सिंह, अब्दुर्रहमान, मुहम्मद जावेद खान, सय्यद आदिल, इबरार अहमद,अकरम खान एवं बैजनाथ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments