
कृष्ण जन्माष्टमी पर बारिश की परंपरा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस बार भी बनी रही है। यूपी में कई जगहों पर पिछले 24 घंटों मे हल्की से मध्यम बारिश हुई और गरज के साथ बौछारें भी पड़ीं। मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि पूर्वी हिस्से में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई जबकि पश्चिमी भाग में भी कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ छींटे पड़े।
मौसम विभाग के अनुसार खीरी, गोंडा, मैनपुरी, लखनऊ, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, सहारनपुर, कन्नौज, बहराइच, प्रयागराज, गाजीपुर, बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती में बारिश हुई। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस लखीमपुर खीरी में और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस था ।
मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के आसार जताए हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है कि मंगलवार के दिन कई जगह पर गरज के साथ बारिश हो सकती है और बिजली भी गिर सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जरूर बरसात होती है और इस साल भी यह परंपरा बनी रहे. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश हुई तो कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हुई.
एक तरफ जहां लगातार उत्तर प्रदेश में बारिश जारी है तो वहीं दूसरी तरफ बाढ़ से भी लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दंगा में कई घर समा गए हैं और इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोग बाढ़ के डर से अपने घर छोड़कर भाग रहे हैं और कई लोग तो अपना खुद का घर छोड़ रहे क्योंकि उनके सामने ही कई घर नदी में समा गए.

0 Comments