Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : संजय कुमार मीना ने मुख्य विकास अधिकारी का प्रभार किया ग्रहण || EN Daily ||

गोरखपुर : 2018 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार मीना ने आज सोमवार को विकास भवन पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी का पदभार किया ग्रहण संजय कुमार मीना ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वकांक्षी योजनाओं व परियोजनाओं को त्रिवगति से प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए तत्पर रहते हुए आगे बढ़ाना और गोरखपुर जनपद को विकास के पथ पर ले जाना पहली प्राथमिकता होगी तथा प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्तियों तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचाया जाएगा। श्री मीना राजस्थान के दौसा जिले के मूल निवासी अमर सिंह के सुपुत्र तीन भाइयो में दूसरे नंबर के संजय कुमार मीना दिल्ली आईटीआई से बीटेक करने के बाद देश की सेवा करने का मन बनाया और 2018 में यूपीएससी परीक्षा सफलता पूर्वक पास करने के बाद हमीरपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम के पद पर रहते हुए अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया शासन ने इनके जिम्मेदारियों और दायित्व को देखते हुए श्री मीना को सीएम सीटी का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया जो आज मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर का पदभार ग्रहण किये।

Post a Comment

0 Comments