
गोरखपुर : "प्रयास एक परिवर्तन का, परिवार ने डॉ संदीप पांडेय, मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित व मृणाल जी, सामाजिक कार्यकर्ता मुम्बई को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया"

उक्त अवसर पर डॉ संदीप पांडेय ने आभार व्यक्त करते हुए संस्था के कार्यो की सराहना की।समाजसेवी मृणाल जी ने अपने गोरखपुर के प्रथम आगमन को यादगार बताया व संस्था के प्रवीण कुमार श्रीवास्तव द्वारा विश्व में कोरोना संक्रमण से शांति के लिए किये गए 411 दिन के उपवास व की जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए आने वाले समय में समाज के लिए ज्यादा बेहतर करने की शुभकामना प्रदान किया। इस अवसर पर श्री फतेह बहादुर सिंह, अब्दुल्ला सिराज, राजेश सिंह, डॉ अज़ीज़ अहमद, देवेन्द्र आर्य, मनोज सिंह, गीता पांडेय, सुजीत श्रीवास्तव, सुबुर अहमद, शैलेन्द्र सिंह कबीर, वैजनाथ सिंह, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, अरशद जमाल समानी, अजय शर्मा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

0 Comments