Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

लखनऊ : सी आर डी को नैक मूल्यांकन सम्पन्न कराने पर राज्यपाल महोदय ने दी बधाई || EN Daily ||


लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन, लखनऊ में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर से सम्बद्ध चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला महाविद्यालय, गोरखपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा बी प्लस ग्रेड प्राप्त होने के उपलक्ष्य में भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन, महाविद्यालय की प्राचार्या सहित वरिष्ठ शिक्षकगण एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यपाल जी ने महाविद्यालय परिवार को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा ज्ञान, सेवा एवं उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल जी ने महाविद्यालय द्वारा संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, सामाजिक सहभागिता एवं नैक मूल्यांकन की तैयारियों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर शिक्षिका डॉक्टर रेखा रानी शर्मा एवं छात्राओं द्वारा निर्मित राज्यपाल महोदय की चित्र-पेंटिंग आशीर्वाद प्राप्ति हेतु प्रदान की गयी | राज्यपाल महोदया जी के कार्यों व सामाजिक योगदान पर प्राचार्य डॉ सुमन सिंह द्वारा रचित प्रेरणादायक कविता भी भेंट की गई। महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की छात्राओ द्वारा हस्त निर्मित शाल एवं विभिन्न व्यंजनों को भी भेंट प्रदान किया गया |इस अवसर पर महाविद्यालय अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण वोर्ड श्री पुष्पदन्त जैन ,प्रबन्धक डॉ०विजयलक्ष्मी मिश्रा, आई क्यू एसी निदेशक डॉ रेखा श्रीवास्तव ,कैप्टन डॉक्टर अपर्णा मिश्रा, उप्राचार्य डॉक्टर स्वप्निल पांण्डेय,डॉ अमिता अग्रवाल, डॉ आस्था प्रकाश, डॉ सारिका जायसवाल, डॉ अनीता सिंह ,डॉ विकास श्रीवास्तव ,डॉ पवन , श्री अनंत पाठक श्री शंकर थापा आदि उपस्थित रहे|

Post a Comment

0 Comments