
- सम्मान होने के बाद समाज के प्रति और भी बढ़ जाती है जिम्मेदारी - लड्डन खान
- समाज सुधार में अच्छे लोगों के इंट्री की जरूरत - अशफाक मेकरानी
गोरखपुर : प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शान - ए - उत्तर प्रदेश सम्मान प्राप्त कर गोरखपुर लौटने के बाद ऑल इण्डिया कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष एवं हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल जनपद गोरखपुर के जिलाध्यक्ष अशफ़ाक हुसैन मेकरानी एवं प्रशासनिक सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार मुर्तजा हुसैन रहमानी का खूनीपुर में सम्मान किया गया।। अशफाक हुसैन मेकरानी और मुर्तजा हुसैन रहमानी के स्वागत व सम्मान में शेरी नशिस्त और कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मुहम्मद रजा लड्डन खान ने अशफाक हुसैन मेकरानी एवं मुर्तजा हुसैन रहमानी को एक सामाजिक योद्धा की उपाधि देते हुए दोनों विभूतियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस मौके पर मुहम्मद रजा लड्डन खान ने कहा कि लखनऊ की सरजमीं पर मेकरानी और रहमानी का सम्मान गोरखपुर के लिए एक बहुत बड़े गौरव की बात है। खान ने कहा कि सम्मान मिलने के बाद समाज के प्रति और भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। ऐसे में सम्मान होने वाले की भी जिम्मेदारी है कि समाज में फैल रही वैमनस्यता को समाप्त कर स्वच्छ समाज की संरचना करे। उन्होंने कहा कि अभी पिछले महीने अशफाक मेकरानी को हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल की ओर से दिल्ली के यूपी भवन में हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने देश व प्रदेश से जुटे व्यापारी बन्धुओं के बीच सम्मानित कर गौरवान्वित किया था। खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कशिश मीडिया परिवार द्वारा शान - ए - उत्तर प्रदेश सम्मान से मेकरानी और रहमानी को मिला सम्मान गोरखपुर के लिए फक्र की बात है।
सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष अशफ़ाक हुसैन मेकरानी ने कहा कि बेहद खुशी की बात है कि हम लोगों द्वारा जो समाज सेवा हो रहा है। वह अपने आप में एक सेवा भाव का परिणाम ही है समाज में सम्मान प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाज सुधार में अच्छे लोगों के इंट्री की जरूरत है। जिससे सेवा के माध्यम से इंसान के कर्मो की ताकत को बढ़ा सके। मेकरानी ने कहा कि जब तक समाज में अच्छे लोग सामाजिक काम करते रहेंगे। तब तक देश में सौहार्द और अमनो-अमान तथा प्रेम को बढ़ावा मिलता रहेगा। उन्होंने मुहम्मद रजा लड्डन खान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हौसला अफजाई के लिए हम हमेशा ऋणी रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महासचिव अदील अख्तर ने किया।
सम्मान समारोह में असरार आलम, शायर कौसर गोरखपुरी, शायर सुम्बुल हाशमी, आफताब अहमद, हाजी सोहराब खान, एडवोकेट गुफरान खान, इमरान खान, अभिमन्यु, संजय सिंह, नरेंद्र, कौशल, सतीश चन्द, शिवम कुमार अग्रहरी, अमन केशवानी एवं सत्यम कुमार उपस्थित रहे।

0 Comments