Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : नहीं रहे शायर बशीर अहमद 'दानिश गोरखपुरी' || EN Daily ||

गोरखपुर : अदब की दुनिया से गहरा तअल्लुक रखने वाले शायर बशीर अहमद 'दानिश गोरखपुरी' 18 अप्रैल 2024 को शाम 5 बजे दुनिया-ए- फानी से फना हो गये। उनके इंतकाल की खबर से शायरी की दुनिया में सन्नाटा पसर गया। 'दानिश गोरखपुरी' के शुभचिंतकों, कवियों, शायरों एवं रिश्तेदार का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया। उर्दू शायरी के ज्ञाता 'दानिश गोरखपुरी' को शेरो शायरी का भी बहुत बड़ा जुनून था। यहीं वजह थी कि लोग उन्हें सुनने के लिए दूर- दराज से लोग आया करते थे। लोग बताते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में हजारों मंचों को साझा किया। लोग उनके शायरी और नज़्मों के कायल थे। वो गोरखपुर के एक ऐसे रचनात्मक शख्सियत थे। जिनका शायर और कवि आदर व सम्मान करते थे। उनके शायरी का लोग लोहा माना करते थे। वह अपने शायरी के बलबूते से किसी को भी अपना बना लेते थे। वह आम/ खास के दिलों पर राज करना जानते थे। इसी लिए लोग उन्हें बशीर ने कहकर दानिश कहा करते थे। यकीनन वह दानिश्वर थे। सभी को बहुत ही सम्मान देते थे। बिना नाश्ता,ज्ञचाय- पानी पिलाये किसी को भी वापस लौटने नहीं देते थे। बहरहाल अब उनकी यादें ही लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।

गोरखपुर, थाना तिवारीपुर के पिपरापुर, (तकिया टोला, दो मंजिला मस्जिद) के पास रहने वाले बशीर अहमद 'दानिश गोरखपुरी' का दुनिया से रुखसत होना सभी को खल गया। 'दानिश गोरखपुरी' चाहने वालों में रंजोगम का माहौल है। उनके इंतकाल की खबर ने सभी को झकझोर दिया है।

बाले मियां सेहरा ईदगाह के सामने वाली कब्रिसतान में होंगे सुपुर्द -ए- खाक

शायरों बशीर अहमद 'दानिश गोरखपुरी' के जनाजे की नमाज 19 अप्रैल 2024 को सुबह 9:30 बजे जलसा वाला मैदान, बीस टोला में अदा की जायेगी। बाद नमाज उन्हें बाले मियां सेहरा ईदगाह के सामने वाली कब्रिसतान में सुपुर्द -ए- खाक कर दिया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments