Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : मियां साहब के परम्परागत जुलूस मार्ग की साफ-सफाई, चूना छिड़काव और अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम की ओर से समुचित व्यवस्था || EN Daily ||

  • मियां साहब के शाही जुलूस मार्ग पर रहेगी साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था - पार्षद समद गुफरान
  • मियां साहब के शाही जुलूस में सभी धर्म और मजहब के लोग शामिल होकर देते हैं एकता और भाईचारे का संदेश - मुर्तजा हुसैन रहमानी
  • मियां साहब एक धर्मनिरपेक्ष शख्शियत के मालिक हैं - मुहम्मद रजा लड्डन खान
गोरखपुर : मियां बाजार के पार्षद समद गुफरान से सामाजिक योद्धा मुर्तजा हुसैन रहमानी एवं ऑल इण्डिया उर्स कमेटी के अध्यक्ष मुहम्मद रजा लड्डन खान ने मुहर्रम के जुलूस मार्ग की साफ-सफाई पर गुफ्तगू किया गया। तत्पश्चात मियां साहब इमामबाड़ा इस्टेट के सज्जादानशीन सैयद अदनान फर्रुख अली शाह मियां साहब से औपचारिक मुलाकात किया गया।

इस मौके पर पार्षद समद गुफरान ने कहा कि मियां साहब के परम्परागत जुलूस मार्ग की साफ-सफाई, चूना छिड़काव और अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम की ओर से समुचित व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मुहर्रम का शाही जुलूस मियां साहब की कयादत में निकाला जाता है। मियां साहब के शाही जुलूस में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था रहती है।

इस मौके पर सामाजिक योद्धा मुर्तजा हुसैन रहमानी ने कहा कि मियां साहब के शाही जुलूस में सभी धर्म और मजहब के लोग शामिल होकर एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं।

ऑल इण्डिया उर्स कमेटी के अध्यक्ष मुहम्मद रजा लड्डन खान ने कहा कि मियां साहब एक धर्मनिरपेक्ष शख्शियत के मालिक हैं। इनके साथ सभी लोग कदम से कदम मिलाकर चलते हैं।

इस मौके पर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अली खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी खुर्शीद आलम, मुहम्मद युनूस अंसारी, मेराज आलम आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments