Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : अंतर महाविद्यालयीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में सेण्ट ऐण्ड्रयूज कालेज के एम0एस0सी0 द्वितीय वर्ष रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों ने बाज़ी मारी || EN Daily ||


गोरखपुर : सेण्ट ऐण्ड्रयूज कालेज, गोरखपुर के स्थापना के 125 वे वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली विभिन्न अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं में आज प्रातः 11ः00 बजे केंद्रीय ग्रंथालय में अंतर महाविद्यालयीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रो0 सुशील कुमार राय ने बताया कि आज आयोजित हुई इस विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में सेण्ट ऐण्ड्रयूज महाविद्यालय सहित सरस्वती महिला महाविद्यालय, चंद्र कांति रामावती महाविद्यालय, डी वी एन पीजी महाविद्यालय, एमजी पीजी कॉलेज, एमपी पीजी कॉलेज जंगल धूसड़, सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वुमेन, सरस्वती महिला महाविद्यालय, सरदार पटेल महाविद्यालय और आई0टी0एम0 गीडा इत्यादि महाविद्यालयों के लगभग 312 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो0 यू0 एन0 त्रिपाठी तथा भौतिक विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो0 उमेश यादव की गरिमामयी उपस्थिति थी।

विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता के समन्वयक प्रो0 मो0 राशिद तनवीर तथा सह समन्वयक प्रो0 एस0 ए0 खान, प्रो0 निधि लाल, प्रो0 सी0 विजय कुमार, डॉ0 मोनी जेवियर तथा सदस्य के रूप में डॉ0 जे0पी0 यादव की महत्त्वपूर्ण भूमिका थी।

कार्यक्रम का संचालन प्रो0 निधि लाल ने किया। आज की विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभागियों ने ज्वलंत विषयों पर आधारित मनमोहक कार्यशील मॉडल को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल के सदस्य प्रो यू0 एन0 त्रिपाठी ने ऐसे आयोजन को महाविद्यालय की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि बताई और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच तथा तकनीकि दक्षता पैदा करती हैं। साथ ही समाज तथा देश के उन्नयन के लिए अपने समर्पण की भावना को जागृत करता है। निर्णायक मंडल के दूसरे सदस्य प्रो उमेश यादव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों में वैज्ञानिक जिज्ञासा उत्पन्न होती है और उन्हें इनोवेशन की प्रेरणा भी मिलती है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 सी0 ओ0 सैमुएल ने प्रतिभागियों को अपने आशीर्वचनों से अभिसिंचित किया तथा इस भव्य विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन के लिए आयोजन समिति के सदस्यों की प्रशंसा किया। आपने कहा कि हमारे शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए तन-मन से सदैव समर्पित रहते हैं। प्रतियोगिता के अंत में समन्वयक प्रो0 मो0 राशिद तनवीर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सेण्ट ऐण्ड्रयूज कालेज के एम0एस.सी0 द्वितीय वर्ष रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये माॅडल को, द्वितीय स्थान इसी कालेज के बी0एड0 द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये माॅडल को तथा तृतीय स्थान आई0टी0एम0 गीडा के बी0टेक0 द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये माॅडल को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त तीन सांत्वना पुरस्कारों में सेण्ट जोसफ कालेज फाॅर वुमेन, एम0जी0पी0जी0 कालेज तथा सेण्ट ऐण्ड्रयूज कालेज के प्रतिभागियों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments