
गोरखपुर : आज समग्र शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा) के तत्वाधान में शिक्षण अधिगम सामग्री (टी०एल०एम०) की मण्डल स्तरीय प्रदर्शनी राजकीय जुबिली इण्टर कालेज, गोरखपुर के मंहथ दिग्विजय नांथ सभागार में आयोजित हुई, जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र विषय से सम्बन्धित शिक्षण अधिगम सामग्री (टी०एल०एम०) मण्डल के विभिन्न जनपदों के राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों ने स्वंय निर्मित कर प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी का शुभारम्भ संयुक्त शिक्षा निदेशक, सप्तम मण्डल, गोरखपुर श्री सतीश सिंह ने दीपप्रज्जवलन एवं मौ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक, गोरखपुर श्री सतीश सिंह ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के पश्चात सभी प्रतिभागियों के टी०एल०एम० का निरीक्षण किया तथा कहा कि वर्तमान परिवेश में शिक्षण कार्य में नवाचार का प्रयोग करते हुए अध्यापन कार्य किया जाय, जिसमें सम्बन्धित विषय के प्रकरण से सम्बन्धित टी०एल०एम० का प्रयोग किया जाय, जिससे छात्रों का विषय का बोध सुगम तरिके से हो सके। निर्णायक मण्डल के सदस्य के रूप में सेण्ट एण्ड्रयूज स्नातकोत्तर महाविद्यालय के आचार्यगण प्रो० सुशील कुमार राय, प्रो० अनुग्रह तिवारी, प्रो० ए० के० जायसवाल, प्रो० जे० के० पाण्डेय एवं प्रो० रंवीन्द्र कुमार उपस्थित रहें।
उक्त प्रदर्शनी में ए०डी० राजकीय कन्या इण्टर कालेज, गोरखपुर की डा० सरिता चौहान हिन्दी विषय, अंग्रेजी विषय में डा० तृप्ति वर्मा, नागरिक शास्त्र विषय में श्रीमती स्नेहलता सिंह एवं रसायन शास्त्र विषय में डा० शुभ्रा सिंह, गणित विषय में राजकीय कन्या इण्टर कालेज आनन्दनगर महराजगंज की डा० चेतना बिस्वास, भौतिकी विज्ञान विषय में राजकीय इण्टर कालेज पनियरा महराजगंज के श्री आजाद प्रजापति, जीव विज्ञान विषय में राजकीय हाईस्कूल मिर्जापुर पकड़ी महराजगंज के श्री सुशील कुमार गुप्ता, इतिहास विषय में, राजकीय अभिनव विद्यालय नेतवर, गोरखपुर के श्री सत्यवान नायक, भूगोल विषय में राजकीय जुबिली इण्टर कालेज, गोरखपुर की श्रीमती वन्दना वर्मा, एवं अर्थशास्त्र विषय में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल विद्यालय मिश्रौली खड्डा कुशीनगर के श्री पुष्पेन्द्र कुमार राव प्रथम स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० विश्व प्रकाश सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए विजयी प्रतिभागी शिक्षकों/ शिक्षिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जतायी कि आप सभी प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भी मण्डल का नाम रोशन करेंगे। प्रर्दशनी में उप-प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र प्रसाद एवं श्री किरन कुमार आरेतो, श्री वीरेन्द्र सिंह, डा० दुर्गा प्रसाद यादव, डा० अरूणेन्द्र राय, शिव शंकर मल्ल, डी०एन०राय मनीष कुमार सिंह, प्रशान्त, प्रदीप कुशवाहा, डा० सरोज, वन्दना गुप्ता, नेहा श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मनोरमा रानी ने किया।

0 Comments