
प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वनाथ पाल जी ने जिला अध्यक्ष श्री ऋषि कपूर से पहले एस.एस.पी फिर डी.एम. को फोन लगाया दोनों लोगों की मीटिंग की सूचना पर एडीजी से फोन पर बात किया और पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए दबाव बनाया।
प्रदेश अध्यक्ष मा• विश्वनाथ पाल ने कहा की उत्तर प्रदेश में आम बात हो गई है। खासकर मुख्यमंत्री के अपने गृह जनपद में इस तरह के मासूमों के साथ दोहरे हत्याकांड ने सबको संसार कर दिया है मुख्यमंत्री अपने गृह जनपद में हो रहे अपराधों में अंकुश लगाने में पूर्ण रूप से सफल है और दिल्ली के चुनाव में जाकर के उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था का माला जप रहे है। और आज मुख्यमंत्री के खिलाफ आक्रोश में हजारों गाड़ियों का काफिला पीड़ित परिवार से मिलने आया है।
पूर्व सांसद मा.मुनकाद अली जी ने कहा कि प्रदेश को सरकार कर देने वाली घटना मुख्यमंत्री के गृह जनपद में घट गई है लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री ने इतने बड़े मामले को संज्ञान में नहीं लिया है वह सिर्फ दलितों के हितों की बात करते हैं कानून व्यवस्था लागू करने की बात करते हैं लेकिन मुख्यमंत्री सभी मोर्चे पर पूर्ण रूप से फेल है।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से अमित चंद्र गौतम वीरेंद्र पांडे ऋषि कपूर, हरिप्रकाश निषाद शैलेंद्र भारती वकील राज राममिलन निराला संगम भारती हरिश्चंद्र गौतम संतोष सिंह उर्फ बब्बू सिंह, असलम शेख, रामसूरत चौधरी, धर्मदेव प्रियदर्शी, सत्येंद्र कुमार, हरिलाल फौजी डॉक्टर राजेंद्र, ओम नारायण पांडे, पवन त्यागी सत्यार्थ राहुल धर्मवीर भारती, राजेश मालिक,श्री रामबाबू, अशोक कुमार, दीपू भारती महानंद गौतम सुनील भारती, पार्वती देवी जी, जनार्दन फौजी, राम रतन, मोहम्मद एजाज, जोखू राजभर लक्ष्मण राणा, दिवाकर कनौजिया, किरण चौहान अन्य साथी उपस्थित रहे.।

0 Comments