Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : इंश्योरेंस इन्वेस्ट, अर्न: सुरक्षित जीवन का मजबूत आधार || EN Daily ||


गोरखपुर : गोरखपुर शहर के प्रतिष्ठित होटल में पॉलिसी मंडी पर एक सेमिनार का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इंश्योरेंस कंपनी के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षित पाण्डेय ने बताया कि जीवन में दुख, तकलीफ, मुसीबत और परेशानी की परिस्थितियाँ आती रहती हैं। उन्होंने कहा कि जीवन अनिश्चितताओं से भरा हुआ है, इसलिए हमें सुरक्षित जीवन के लिए इंश्योरेंस की आवश्यकता है।अक्षित पाण्डेय ने बताया कि उनकी कंपनी ग्राहकों के साथ पारदर्शिता और विश्वास से काम करती है। उन्होंने कहा कि हम दावों में भी दिल से काम करते हैं और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। बीमा वित्तीय नुकसान से सुरक्षा का एक साधन है, एक निश्चित शुल्क के बदले में किसी निश्चित नुकसान, क्षति या चोट की स्थिति में दूसरे पक्ष को क्षतिपूर्ति देने के लिए सहमत होती है.एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि इंश्योरेंस में रोजगार और सुरक्षा की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आप हमसे जुड़कर लोगों की सुरक्षा भी कर सकते हैं और आत्मनिर्भर भी बन सकते हैं उनकी कंपनी स्वच्छता और विश्वास की गारंटी देती है। एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत में अभी भी 70% लोग बीमा के साथ सुरक्षित नहीं हैं, इन 70% लोगों को उनके जीवन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से हम लोग उनके साथ आना चाहते हैं. हम उनके लिए और उनके आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करना चाहते हैं. दिलीप त्रिपाठी ने कहा कि,आप हमसे जुड़कर स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर दिलीप त्रिपाठी ने बताया कि, बीमा सेवाएं देश की सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 7% का योगदान करती है. एक अच्छी तरह से विकसित बीमा क्षेत्र आर्थिक विकास के लिए वरदान है, क्योंकि यह देश की जोखिम लेने की क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के विकास के लिए दीर्घकालिक धन प्रदान करती हैं. पालसी मंडी के अधिकारियों और सदस्यों को आशिया गोरखपुरी की तरफ से भगवत गीता एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. पूर्वांचल राज्य के ब्यूरो सुनील मणि त्रिपाठी को पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए पॉलिसी मंडी के अधिकारियों की तरफ से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में नागेश्वर शर्मा चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर,अंतरिक्ष कुमार गर्ग एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर, अंकिता बनर्जी ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर,नम्रता पाल, आशिया गोरखपुरी,मोहम्मद नूर आलम, फैज खान, नितिन जी, जीशान खान, रुपेश, धीरेंद्र, इकरा जहीन, शाइस्ता, सकीना, अमित त्रिपाठी, सोनी,हिना,अंबुज मिश्रा, नेहाल सिंह, रेहान, गणेश त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आशिया गोरखपुरी और सुनील मणि त्रिपाठी ने किया।

Post a Comment

0 Comments