
गोरखपुर : आज पी0 एम0 श्री0 राजकीय जुबिली इण्टर कालेज, गोरखपुर में राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उ0 प्र0, प्रयागराज के द्वारा निर्देशित जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी जिसका शीर्षक ‘‘क्वान्टम युग का प्रारम्भ, संभावनाएं और चुनौतियां (“QUANTUM AGE BEGINS POTENTIAL AND CHALLENGES”) वर्ष 2025 का आयोजन हुआ, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर, डॉ0 अमरकान्त सिंह,के निर्देशन में तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 विश्व प्रकाश सिंह के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दर्श नारायण उपाध्याय राजकीय जुबिली इण्टर कालेज, गोररखपुर तथा द्वितीय स्थान सुहानी निषाद ए0 डी0 राजकीय बालिका इण्टर कालेज गोरखपुर रही । निर्णायक मण्डल में श्री रामबिलास प्रसाद असिस्टेंट प्रोफेसर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय गोरखपुर, श्री उमेश कुमार गुप्त प्रोफेसर महात्मा गाँधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर, तथा रजनीश कुमार गुप्ता प्रवक्ता डायट रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, स0अ0 जीवविज्ञान ने किया । संगोष्ठी के आयोजन में श्री मृत्यंजय कुमार श्रीवास्तव, श्री डी0एन0 राय, श्री प्रदीप कुशवाहा तथा श्री प्रशान्त जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विश्व प्रकाश सिंह नें प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य हेतु कामना किया।

0 Comments