Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : डा0 राम मनोहर लोहिया जी की 58वीं पुण्यतिथि राष्ट्रीय जनता दल ने सादगीपूर्वक मनायी || EN Daily ||

गोरखपुर : महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजवादी राजनेता डा0 राम मनोहर लोहिया जी की 58वीं पुण्यतिथि पूर्व विधायक स्व0 जगदीश लाल जी के आवास/कैम्प कार्यालय, शिवपुर सहबाजगंज, पर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता साथियों ने प्रो0 (श्रीमती) निर्मला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सादगीपूर्वक मनायी गयी। मुख्य वक्ता के रूप में हिन्द मजदूर सभा के नेता श्री अश्वनी पाण्डेय जी उपस्थित थे।

सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं साथियों ने डा0 लोहिया जी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने डा0 लोहिया जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा0 राम मनोहर लोहिया भारतीय राजनीति के महान योद्धा थे, उन्होंने जीवनपर्यंत गॉव, गरीब, किसान, मजदूर और कमजोर वर्ग के हित में आवाज उठाने वाले महान समाजवादी नेता थे। सप्तक्रांति के सिद्धान्त के जनक डा0 लोहिया लैंगिंक भेदभाव, जातिगत शोषण, जुल्म, अन्याय, राजनीतिक-आर्थिक असमानताओं के प्रबल विरोधी थे नर नारी समानता एवं समता मूलक समाज के स्थापना के प्रबल समर्थक थे। आज हम सभी को इनके पुण्यतिथि के अवसर पर यह संकल्प लेना है कि डा0 लोहिया जी के समाजवाद को गॉव, गरीब, किसान, मजदूर एवं वंचित समाज के बीच लेे जाए डा0 लोहिया के समाजवाद के रास्ते पर चलकर ही संविधान, लोकतंत्र की हिफाजत एवं चौखम्भा राज्य की परिकलपना को चरितार्थं किया जा सकता है यही डा0 लोहिया जैसे महामानव को भावभीनी श्रद्धांजली होगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रा0ज0द0 के प्रदेश महासचिव गौतम लाल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, आरिफ महमूद, अयोध्या प्रसाद साहनी के0पी0 चौधरी, संतोष श्रीवास्तव, अमेरिका निषाद, कलाम अहमद, वंश गोपाल, प्रमोद मिश्रा, सत्ते प्रसाद, रामजतन यादव, ए0के0सिंह पूर्व सूबेदार, आशीष श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा एडवोकेट, आर0के0 श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, रमेश प्रजापति आदि कार्यकर्ता साथी उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Post a Comment

0 Comments