Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : एसडीएम सदर एवं क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ से वार्ता विफल, भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य एवं सपा महानगर अध्यक्ष धरना स्थल पर पहुंच कर भूख हड़ताल का समर्थन किया || EN Daily ||


गोरखपुर : रामपुर नए गांव में कुंज बिहारी निषाद के परिजनों को आर्थिक सहायता देने व मोहल्ले वासियों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग पर धरना के नौवें दिन भूख हड़ताल के दूसरे दिन एसडीएम सदर एवं सीईओ गोरखनाथ भूख हड़तालियों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की बिना किसी ठोस आश्वासन दिए अनशन समाप्त करने की बात कही जिसे परिजन एवं मोहल्ला वासियों ने स्वीकार नहीं किया।

आज भाकपा माले केंद्रीय कमेटी के सदस्य कामरेड श्री राम चौधरी ने धरना स्थल पर आकर अपने संबोधन में कहा कि यह सरकार भेदभाव कर रही है। इसका मुकाबला जनता के संघर्षों से ही किया जा सकता है। मुख्यमंत्री के नाक के नीचे एक निषाद युवक की हत्या हो जाती है और उल्टे ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिसिया भय का वातावरण बनाना बड़बोले मुख्यमंत्री की पोल खोलती है।

आज धरने पर सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरेशी अपने दर्जनों साथियों के साथ आकर समर्थन दिए और संघर्ष में साथ रहने का वादा किया। धरने में सूरज भैया भारत सरकार राज्य मंत्री से सम्मानित, निशा जयप्रकाश सहजनवा, मंजेश यादव, महेंद्र तिवारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सपा, इमरान दानिश अंसारी, ब्रिज भवन मौर्या, राम भवन शर्मा आदि ने समर्थन किया। आज के धरने पर मुख्य रूप से भाकपा माले राज्य स्थाई समिति के सदस्य राजेश साहनी ,नीतू, किरण, लालमति, अनीता निषाद, गोविंद चौहान मनोज निषाद पवन साहनी,सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
जारी कर्ता

Post a Comment

0 Comments