Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : शिक्षा सुधारों को जन्म देती है और नये विचारों के लिये रास्ते सृजन करती है प्रो० सुनीता दूबे बी०एड्० नवागन्तुक प्रशिक्षुओं का सत्रारम्भ समारोह और कार्य परिषद उद्घाटन सम्पन्न || EN Daily ||

गोरखपुर : चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पी०जी० कॉलेज, गोरखपुर में आज बी०एड्० सत्र 2025-27 के नवागन्तुक प्रशिक्षुओं का सत्रारम्भ समारोह और कार्य परिषद उद्घाटन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो० सुनीता दूबे अधिष्ठाता एवं अध्यक्ष शिक्षा संकाय दी०८०उ० गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर ने कहा कि छात्राध्यापिकाओं से आज के समय में शिक्षा और शिक्षक ये समाज की उन्नति का आधार है शिक्षा सुधारों को जन्म देती है और नये विचारों के लिये रास्ते सृजन करती है। इससे पूर्व कार्यक्रम का संचालन माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विशिष्ट अतिथि श्री पुष्पदन्त जैन, अध्यक्ष महाविद्यालय प्रबन्ध समिति, उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने छात्राओं को आगामी सत्र में अनुशासन का पालन करते हुए अच्छे शैक्षणिक वातावरण बनाये रखने की सीख दी। महाविद्यालय प्रबन्धक डॉ० विजयलक्ष्मी मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत और परिचय कराया तथा बी०एड्० को अनुशासन और कौशल विकास की प्रक्रिया बताया। बी०एड्० विभाग की असिस्टेन्ट प्रोफेसर डॉ० ममता तिवारी ने नवनिर्वाचित कार्य परिषद के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। जिसमें साक्षी पांडे-अध्यक्ष, प्रतिभा प्रजापति-उपाध्यक्ष, सांस्कृतिक मंत्री काजल शर्मा, कोषाध्यक्ष-शाहजहां खातून, साक्षी मिश्रा-मीडिया प्रभारी, जूही कुमारी, जानवी अग्रवाल, तहजीब फातिमा, रिया कुमारी-कार्यकारिणी सदस्य ने शपथ ली।

छात्राध्यापिकाओं ने स्वागत नृत्य, शिव ताण्डव, मूक अभिनय, एकल नृत्य, समूह नृत्य अति मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम का संचालन बी०एड्० छात्राध्यापिका साक्षी पान्डेय और प्रतिभा प्रजापति ने किया तथा आभार ज्ञापन प्राचार्य डॉ० सुमन सिंह ने किया।

इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ० स्वप्निल पान्डेय, एम०एड्० विभागाध्यक्ष डॉ० रेखा श्रीवास्तव, बी०एड्० विभागाध्यक्ष डॉ० अपर्णा मिश्रा, डॉ० इतेन्द्रधर दूबे, श्री अनन्त पाठक, डॉ० विकास कमार श्रीवास्तव, श्रीमती ऋचा दूबे तथा महाविद्यालय के सभी प्रवक्तागण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments