Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : मदरसा गौसिया मनबेला मैं डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित || EN Daily ||

गोरखपुर : मदरसा गौसिया मनबेला में भारत रत्न, देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती बड़े उत्साह, श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधारोपण से हुई, जिसमें बच्चों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी महानगर के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सचिव आफताब अहमद एवं हाफ़िज़ मोहम्मद हदीस ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. कलाम का जीवन संघर्ष, सादगी और समर्पण का प्रतीक है। वे हर छात्र के प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने यह सिखाया कि “सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, बल्कि वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।

डॉ. कलाम का प्रारंभिक जीवन भी एक मदरसे से जुड़ा रहा है, जहाँ से उन्होंने शिक्षा की शुरुआत की थी। यही कारण है कि वे हमेशा बच्चों से अपार प्रेम करते थे और उन्हें राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे। उन्होंने जीवनभर शिक्षा, विज्ञान और चरित्र निर्माण को ही सफलता का सबसे बड़ा सूत्र बताया।

डॉ. कलाम ने इसरो और डीआरडीओ में कार्य करते हुए भारत को मिसाइल तकनीक और परमाणु शक्ति के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया। उनका भारत 2020 का सपना आज भी युवाओं को आगे बढ़ने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में बच्चों ने डॉ. कलाम के जीवन पर भाषण, कविता और निबंध प्रतियोगिताएँ प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर आफताब अहमद एवं मोहम्मद नदीम ने कहा कि हर बच्चे को डॉ. कलाम की तरह अपनी प्रतिभा पहचानकर देश सेवा का संकल्प लेना चाहिए। डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से उनके “स्वच्छ, हरित और विकसित भारत” के सपने को साकार करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मोहम्मद नदीम, मौलाना नुरुल्लाह, इरशाद साहब, अफ़रीदी खातून, नाहिद हाशमी, नूर अफ़सा, रेशमा खातून, अनिल यादव, इम्तियाज अहमद, अनूप यादव, गोलू यादव, शहाबुद्दीन घोषी, इरफानुल्लाह, मोहम्मद शहज़ाद सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं समाजवादी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments