Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : चंद्रकान्ति रामवती देवी आर्य महिला पी० जी० कॉलेज में महिला सुरक्षा एंटी रैगिंग सेल तथा थाना कोतवाली मिशन शक्ति डेस्क के संयुक्त तत्वावधान में महिला सुरक्षा जागरुकता अभियान || EN Daily ||

गोरखपुर : आज चंद्रकान्ति रामवती देवी आर्य महिला पी० जी० कॉलेज में महिला सुरक्षा एंटी रैगिंग सेल तथा थाना कोतवाली मिशन शक्ति डेस्क के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कोतवाली थाना मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक आशीष कुमार व उप निरीक्षक हर्ष शुक्ला व महिला उपनिरीक्षक निधि तथा साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ मौर्य व उपनिरीक्षक भावेश सिंह व महिला आरक्षी सुनयना वर्मा उपस्थित होकर सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं जैसे मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्थ डेस्क, मिशन शक्ति कक्ष, महिला साइबर सेल नारी शक्ति वंदन अधिनियम बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस सखी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा सरकार द्वारा विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरो से अवगत कराकर छात्राओं को जागरूक किया।

महाविद्यालय में महिला सुरक्षा एंटी रैगिंग सेल द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त छात्राएं तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० सुमन सिंह IQAC समन्वयक डॉ० रेखा श्रीवास्तव डॉ० रेखा रानी शर्मा डॉ० सरिका जयसवाल डॉ० आस्था प्रकाश, डॉ० अमित अग्रवाल, डॉ० पवन कुमार, डॉ० अनंत पाठक, डॉ० वीरेंद्र गुप्ता, डॉ० दिव्या त्रिपाठी, डॉ० अनीता सिंह डॉ० मंगलिक श्रीमती आकृति सिंह डॉ० धीरज श्री० पुनीत सहित महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता गण कर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ० शिवानी श्रीवास्तव ने किया तथा कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम से हुआ

Post a Comment

0 Comments