
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सेण्ट एंथनी कान्वेन्ट स्कूल, गोरखपुर की कक्षा 11 की छात्रा आफ़रीन ने, द्वितीय स्थान एम०एस०आई० इन्टर कॉलेज, बक्शीपुर, गोरखपुर के कक्षा 11 के छात्र मोहम्मद अरमान, पीएमश्री ए०डी० राजकीय कन्या इन्टर कॉलेज, गोरखपुर की कक्षा 11 की दो छात्राओं सौम्या पाठक व अलीजा ने तथा तृतीय स्थान इमामबाड़ा मुस्लिम गर्ल्स इन्टर कॉलेज, गोरखपुर की कक्षा 11 की छात्रा शाएदा बानो ने प्राप्त किया।
लघु नाटिका प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पीएमश्री ए०डी० राजकीय कन्या इन्टर कॉलेज, गोरखपुर की छात्राओं को, द्वितीय स्थान इमामबाड़ा मुस्लिम गर्ल्स इन्टर कॉलेज, गोरखपुर की छात्राओं को व तृतीय स्थान दयानंद कन्या इन्टर कॉलेज, गोरखपुर की छात्राओं को प्राप्त हुआ।
इस मौके पर राजकुमार पाण्डेय, एस०पी० ट्राफिक, संजय कुमार झा, आर०टी०ओ०-E, राम वृक्ष सोनकर, आर०टी०ओ०-A, विद्यालय के प्रबंधक महबूब सईद हारिस, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के शिक्षक शाहिद नबी, मोहम्मद रेहान, मो० तारिक अब्बासी, निर्णायक संतोष कुमार श्रीवास्तव, निलय कुमार, जनार्दन सिंह व राधेश्याम जी का विशेष सहयोग रहा।
उक्त कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ० अमर कान्त सिंह के निर्देशन में संपादित हुआ। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एम०एस०आई० इन्टर कॉलेज, बक्शीपुर, गोरखपुर के प्रधानाचार्य मुख्तार अहमद ने कार्यक्रम में आए सभी विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं यातायात के सभी अधिकारियों का आभार प्रकट किया।

0 Comments