
गोरखपुर : आज पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण महोदय द्वारा राजकीय रेलवे पुलिस उ0प्र0 के “LOGO” (प्रतीक चिन्ह) का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा जीआरपी उ0प्र0 के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। दिनांक 21.02.2026 को पुलिस मुख्यालय लखनऊ उ0प्र0 के चिंतन सभागार में “रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा- उभरती चुनौतियाँ” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला “अंकुश” का शुभारम्भ श्री प्रकाश डी0, अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। महोदय द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। उ0प्र0 में रेलवे ट्रैक की लम्बाई लगभग 16,000 किमी0 तथा रेलवे स्टेशनों की संख्या 1550 है तथा प्रतिदिन रेलयात्रियों की संख्या लगभग 30 लाख है। उ0प्र0 का व्यापक रेल नेटवर्क 05 रेलवे जोन तथा 12 डीआरएम के अंतर्गत विकसित है। जीआरपी उ0प्र0 वर्तमान में 06 अनुभागों एवं 65 थानों में विभाजित है। इतने बड़े रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा एवं संरक्षा अत्यंत चुनौतीपूर्ण है। महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण के अतिरिक्त मिशन शक्ति अभियान, पत्थरबाजी की रोकथाम, मानव व मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु आरपीएफ, रेलवे एवं जनपदीय पुलिस तथा अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय, परीक्षा/त्यौहार/राजनैतिक रैलियों व अन्य बड़े आयोजनों के अवसर पर भीड़ प्रबन्धन, महाकुम्भ एवं कुंभ मेला के दौरान भीड़ प्रबन्धन रेलवे सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का उपयोग एवं इसके अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जीआरपी उ0प्र0 द्वारा किये जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया गया।
कार्यशाला के दौरान श्री राजीव रंजन सहायक सुरक्षा आयुक्त RPF NR द्वारा सेबोटॉज एवं पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम, शस्त्र तस्करी एवं श्री विशाल विक्रम सिंह अपर पुलिस अधीक्षक STF लखनऊ द्वारा नकली भारतीय मुद्रा नोट (FICN) की रोकथाम एवं श्री देवांश शुक्ला वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त RPF NR द्वारा रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा में विभिन्न आधुनिक तकनीकों के उपयोग एवं श्री राजेश मणि निदेशक मानव सेवा संस्थान गोरखपुर द्वारा एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं श्री शैलेन्द्र कुमार मिश्र जोनल डायरेक्टर NCB लखनऊ उ0प्र0 द्वारा ड्रग्स तस्तकरी की रोकथाम एवं श्री प्रशान्त वर्मा पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज द्वारा प्रबन्धन विषय पर अपने अपने विचार व्यक्त किये गये।
इस कार्यशाला में RPF एवं GRP के सभी अनुभागों के राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षक, उप-निरीक्षक, मुख्य आरक्षी/आरक्षीगण के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यशाला में श्री आर.के. भारद्वाज पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ, श्री एन. कोलंची पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज, श्री प्रशान्त वर्मा पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज व श्री अनिल कुमार अपर पुलिस अधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर, श्री रमेश चन्द्र राजपूत पुलिस उपाधीक्षक गोपनीय, श्री अमित कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम लखनऊ, श्री हृषीकेश यादव पुलिस उपाधीक्षक रेलवे द्वितीय लखनऊ एवं जीआरपी मुख्यालय लखनऊ के अन्य अराजपत्रित अधिकार/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
0 Comments