
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज उस वक्त बड़ा बदलाव देखने को मिला जब पूर्व कद्दावर मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।राजधानी स्थित सपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।वही नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ सैकड़ों पूर्व विधायक समाजसेवी भी सपा में शामिल हुए।इस मौके पर पूरा सपा कार्यालय कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जोश से सराबोर नजर आया।एवं पुराने साथियों का मिला साथ।सपा प्रमुख ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी का स्वागत करते हुए उनके संघर्षों की सराहना की।इस दौरान सिद्दीकी के सबसे भरोसेमंद और पुराने साथी,पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख समाजसेवी अशफ़ाक हुसैन मेकरानी,डॉ किताबुल्लाह,एहसान खान,स्वामी चरण शाही,डॉ इरफान खान भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।अखिलेश यादव ने विशेष रूप से मेकरानी का जिक्र करते हुए कहा कि,नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी के साथ ऐसे उर्जावान समर्पित साथियों का आना पार्टी को और ऊर्जा मिलेगी।मेकरानी जी बसपा और कांग्रेस के दौर से ही सिद्दीकी जी के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं और अब सपा में भी उनकी सक्रियता से पूर्वांचल में पार्टी को बड़ी मजबूती मिलेगी।नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आने से पश्चिमी से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक के सर्व समाज के मतदाताओं के बीच सपा की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है।कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ को संबोधित करते हुए सिद्दीकी ने कहा कि वे प्रदेश में भाईचारे और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए अखिलेश यादव के नेतृत्व में काम करेंगे। और आगामी विधानसभा चुनाव मे अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाएंगे।
0 Comments