
- 4नसीमुद्दीन और अरशद खान की छांव में मेकरानी, शाही और डॉ. इरफान ने भरी हुंकार; मेकरानी के जन्मदिन पर बड़ी संख्या मे लोग रहे मौजूद- पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की मौजूदगी में ली सदस्यता, पूर्व विधायक अरशद खान को बताया अपना अभिभावक।
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट के प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी का जन्मदिवस आज गोरखपुर में 'विजय उत्सव'के रूप में मनाया गया।यह अवसर तब और भी ऐतिहासिक हो गया जब समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रथम आगमन पर मेकरानी के साथ स्वामी चरण शाही प्रदेश महासचिव और डॉ.इरफान खान प्रदेश संयुक्त सचिव का कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूलों की बारिश के साथ भव्य इस्तकबाल किया।दो दिग्गजों का मिला साथ, कार्यकर्ताओं में नया जोश
हाल ही में लखनऊ में कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में अशफाक हुसैन मेकरानी, स्वामी चरण शाही और डॉ. इरफान खान ने सपा की सदस्यता ग्रहण की थी।जन्मदिन के मौके पर भावुक होते हुए मेकरानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मेरे दोनों अभिभावक पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी साहब और मूवमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान साहब अब एक ही वैचारिक झंडे के नीचे हैं। उनके मार्गदर्शन में मुझे, स्वामी चरण जी और डॉ. इरफान को जो संबल मिला है,वह हमारी कार्य करने की ऊर्जा को कई गुना बढ़ा देता है।सम्मान और तोहफा-ए-मोहब्बत' का संगम
प्रदेश कार्यालय पर आयोजित समारोह में केक काटकर खुशियां साझा की गईं।कार्यकर्ताओं ने अपने तीनों नेताओं को फूलों की माला,शाल और'तोहफा-ए-मोहब्बत' के रूप में स्मृति चिह्न भेंट किए।प्रदेश प्रवक्ता मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि इन तीनों नेताओं के सपा में आने से संगठन और पार्टी दोनों को अभूतपूर्व मजबूती मिली है।ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
समारोह में मुख्य रूप से संगठन के स्तंभ प्रदेश सचिव मुजीबुर्रहमान,मंडल अध्यक्ष डॉ.अभय पाल सिंह। पूर्व विधायक प्रत्याशी शिवा योगी,मनोज कुशवाहा,डॉ.नक्शबंदी,अहमद,शाहिना,महानगर अध्यक्ष आसिया सिद्दीकी और मोहम्मद मुक्ताद्दिर सहित हजारों की संख्या में समर्थक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।अशफाक हुसैन मेकरानी ने अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे मोहम्मद अरशद खान और नसीमुद्दीन सिद्दीकी के संरक्षण में एक सच्चे'समाजवादी सिपाही' के रूप में न्याय और जनसेवा की मशाल को और भी प्रज्ज्वलित करेंगे।

0 Comments