
- दमनकारी श्रम संहिताओं के खिलाफ
- सार्वजनिक क्षेत्र के बीमा उद्योग को कमजोर करने के सुनियोजित अभियान के खिलाफ
- सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश के खिलाफ
- LIC में तत्काल भर्ती की मांग
आज दिनांक 12.02.2026 को समस्त कर्मचारी साथी हड़ताल में शामिल रहे। मंडल कार्यालय पर हुई सभा में समस्त कर्मचारी साथी उपस्थित रहे तथा हड़ताल के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। सभा को महामंत्री कामरेड रूपेश पांडे ने संबोधित करते हुए दमनकारी श्रम संहिता का पुरजोर विरोध करने का आह्वान किया तथा उन्होंने कहा कि अगर श्रम संहिताएं लागू करने का प्रयास किया गया तो तमाम मेहनतकश वर्ग की व्यापक एकता के साथ और जोरदार विरोध किया जाएगा।
सभा में कामरेड अजय सिंह अध्यक्ष,आशीष भूषण,पी एन तिवारी, सुरेंद्र चौधरी,शमीम,शिव शंकर,प्रभांशु,महेंद्र श्रीवास्तव,रामसूरत, बिहारी लाल,जनार्दन,कामरेड कृतिका,आसमा, अश्वनी सिंह,रणंजय विश्वकर्मा,सतीश सिंह,एस बी झा,अजय पाठक,साधना सिंह, अर्चना सिंह अर्चना सक्सेना सहित भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Comments