Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : सीनियर सिटीजन सेंटर , गोरखपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविरआयोजित, 52 वरिष्ठजनों को मिला विशेषज्ञ परामर्श || EN Daily ||


गोरखपुर : सीनियर सिटीजन सेंटर में आज स्वास्थ्य-जागरूकता एवं सेवा भाव से ओत-प्रोत एक विशेष चिकित्सा परामर्श शिविर का सीनियर सिटीजन केयर सेंटर के अध्यक्ष/सभापति श्री पवन त्रिपाठी(डिप्टी मेयर) की अध्यक्षता मे सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित होकर वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।शिविर में कुल 52 वरिष्ठजनों ने भाग लिया। विभिन्न विशेषज्ञताओं से युक्त चिकित्सकों ने अत्यंत समर्पण एवं आत्मीयता के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और समुचित उपचार-सलाह दी। शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों में :
  • डॉ. उत्तम पांडेय — हृदय रोग विशेषज्ञ
  • डॉ. प्रभात श्रीवास्तव — दंत रोग विशेषज्ञ
  • डॉ. अंकिता शर्मा — आहार एवं पोषण विशेषज्ञ
  • डॉ. अंजलि गुप्ता — सामान्य चिकित्सक
  • डॉ. पूर्णिमा त्रिपाठी — मधुमेह रोग विशेषज्ञ
विशेषज्ञों ने वरिष्ठजनों को हृदय स्वास्थ्य, मधुमेह नियंत्रण, दंत-स्वास्थ्य, संतुलित आहार तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अशोक मिश्र के सौजन्य एवं समन्वय से सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सका।

यह स्वास्थ्य शिविर न केवल चिकित्सकीय परामर्श का माध्यम बना, बल्कि वरिष्ठजनों के प्रति समाज की संवेदनशीलता एवं सेवा-समर्पण का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

Post a Comment

0 Comments