Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

संतकबीर नगर : पूर्वांचल में संगठन को मजबूत करने के लिए बीकेयू एस ने गिरवर सिंह पटेल को बनाया राष्ट्रीय महामंत्री || EN Daily ||

संतकबीर नगर : भारतीय किसान यूनियन एस ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए और पूर्वांचल में किसानों, मजदूरों और कामगारों की आवाज को मजबूत करने के लिए पूर्व तहसीलदार व मजिस्ट्रेट रहे गिरवर सिंह पटेल को भारतीय किसान यूनियन एस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। इसकी जानकारी पत्रकारों को अरुण कुमार श्रीवास्तव व संजय गुर्जर ने दी है। पत्रकारों से चर्चा में गिरवर सिंह पटेल ने कहा है कि किसान, मजदूर की लड़ाई लड़नी बेहद जरूरी हो गई है। लोकसभा और विधानसभा में भ्रष्ट और अपराधी लोग जा रहे हैं जो लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। इसी को रोकने के लिए हम सबको सबसे पहले देश के किसान और मजदूरों को मजबूत करना होगा। सत्ताधारी दल हमेशा किसानों की अनदेखी करते रहे हैं, यह बात किसानों को समझनी होगी। संगठन की तरफ से मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसको मजबूती के साथ निभाएंगे और पूर्वांचल ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे और एक मजबूत आधार तैयार करेंगे। आगामी भविष्य में शुरू होने वाली सामाजिक न्याययात्रा के लिए अभी से जनसमर्थन जुटाने की बड़ी तैयारी होगी और सभी धर्म और समाजों के लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। जनता के हितों के जो कार्य हैं उनके लिए मजबूती के साथ कार्य करेंगे। उत्तर प्रदेश की जनता को धर्म-जाति की लड़ाई को छोड़ना होगा और अपने मौलिक अधिकारों की लड़ाई को लड़ना होगा। किसानों को बिजली, पानी, कीटनाशक दवाइयां जैसी जो आवश्यक चीज है वह सरकार को फ्री में देनी होगी। इसके अलावा बहुत सारे मुद्दे हैं जिन्हें हम मजबूती के साथ उठाएंगे।

Post a Comment

0 Comments