Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : बसपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष श्री हरि प्रकाश निषाद जी के नेतृत्व में अरुण निषाद के परिवार से मिला || EN Daily ||

गोरखपुर : आज बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री बहन कुमारी मायावती जी के निर्देश पर बसपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष श्री हरि प्रकाश निषाद जी के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिला । जैसाकि 15 फरवरी2026 को थाना चिलुआताल ग्राम तेनुही में श्री भोला निषाद के पुत्र अरुण निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई, पीड़ित परिवार के लोगों ने प्रतिनिधि मंडल से कहा जब हम लोग एकत्रित होकर न्याय की गुहार लगाने लगे तो पुलिस वाले ही उल्टा हम लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारने लगे जिसमें कोईल का हाथ फैक्चर हो गया, श्रीमती संजू देवी, ज्ञानमती देवी, मंजू देवी, कानीदेवी, व आदित्य निषाद का सर फट गया है लोगों ने बसपा की प्रतिनिधि मंडल को आपबीती सुनाया ,आज मुख्यमंत्री के गृह जनपद व आस पास में लोग सुरक्षित नहीं है तो और जगह की बात क्या होगी। बसपा की मांग है इस घटना में मुख्य आरोपी सहित जो भी दोषी हो उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाय, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये एक सरकारी नौकरी तथा परिवार को सुरक्षा मुहैया भी कराया जाए, जिलाध्यक्ष श्री हरि प्रकाश निषाद जी ने कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक इस दुख की घड़ी में बसपा पीड़ित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से मुख्य मंडल प्रभारी श्री कमलेश कुमार गौतम मंडल प्रभारी श्री घनश्याम राही,मंडल प्रभारी जितेंद्र कुमार नीरज ,जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, नवल किशोर नथनी ओम नारायण पांडे ,श्री रामबाबू अमित चंद्र गौतम, रामप्रीत दूसिया जिला महासचिव परमेश्वर शर्मा विद्यानंद यादव पार्षद प्रतिनिधि झिनक निषाद, सावन कुमार इमरान अंसारी अनिल प्रताप बौद्ध सुरेंद्र प्रसाद पवन त्यागी लक्ष्मण प्रसाद सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments