
गोरखपुर : महात्मा गांधी पीजी कॉलेज, गोरखपुर की दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आज समापन एक समारोह के रूप में हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर प्रोफेसर उदयभान तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर शैल पाण्डेय प्राचार्य, डीएवी पीजी कॉलेज, गोरखपुर तथा प्रोफेसर एसएन तिवारी प्राचार्य, बाबा राघव दास भगवान दास आश्रम पी जी कॉलेज,बरहज देवरिया रहे तथा साथ में प्रबंध समिति के सदस्य पांडे राजीव प्रसाद भी उपस्थित रहे । महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा खिलाड़ियों से उनका परिचय कराया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रोफेसर उदयभान ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं तथा खिलाड़ियों को अपने जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए तथा हमेशा संघर्षरत रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर शैल पाण्डेय ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेल को खेलने की सलाह दी तथा यह भी कहा है कि छात्र-छात्राओं को अपने जीवनचर्या में खेलों को शामिल करना चाहिए। प्रोफेसर एसएन तिवारी जी ने कहा कि खेल आदिकाल से ही मानव जीवन का अभिन्न अंग रहा है। समारोह के अंत में क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर महेश यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा समारोह का संचालन डॉक्टर प्रियंका श्रीवास्तव ने किया।
आज हुई प्रतियोगिताओं में 1500 मीटर के दौड़ में प्रथम स्थान पर रानी, द्वितीय स्थान पर रुखसार खान और तृतीय स्थान पर पायल निषाद रही। भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजली सिंह, द्वितीय स्थान पर रिया चंद्र व तृतीय स्थान पर श्रुति मिश्रा रही। त्रिकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अस्मिता सिंह, द्वितीय स्थान पर अंजलि सिंह तथा तृतीय स्थान पर आस्था तिवारी रही। ऊंची कूद में प्रथम स्थान पर अंबुजा सिंह, द्वितीय स्थान पर अस्मिता सिंह और तृतीय स्थान पर आंशिक शाही रही।
हैमर थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजली सिंह, द्वितीय स्थान पर अंबुजा सिंह और तृतीय स्थान पर कल्पना भारती रही। 100 मीटर की रेस में प्रथम स्थान पर श्रुति मिश्रा, द्वितीय स्थान पर उजाला गुप्ता तथा तृतीय स्थान पर कल्पना भारती रही। पुरुष वर्ग 100 मीटर की रेस में प्रथम स्थान पर तन्मय जायसवाल, द्वितीय स्थान पर आयुष सिंह व तृतीय स्थान पर आदित्य सिंह रहे। 1500 मीटर रेस में प्रथम स्थान पर मंजीत यादव, द्वितीय स्थान पर मोहित कुमार कनौजिया तथा तृतीय स्थान पर सौरभ यादव रहे। ऊंची कूद में प्रथम स्थान पर अनिकेत यादव, द्वितीय स्थान आयुष सिंह व तृतीय स्थान अजीत कुमार रहे। हैमर थ्रो पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर श्रेयांश पांडे, द्वितीय स्थान पर अजीत कुमार और तृतीय स्थान पर अनुज रहे। 400 मीटर रेस में प्रथम स्थान पर आयुष सिंह, द्वितीय स्थान पर मंजीत यादव और तृतीय स्थान पर मोहित कन्नौजिया रहे। चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आलोक कुमार गुप्ता, द्वितीय स्थान पर आदित्य सिंह व तृतीय स्थान पर अजीत कुमार रहे। 200 मीटर की रेस में प्रथम स्थान पर सौरभ यादव, द्वितीय स्थान पर मोहित कुमार कनौजिया तथा तृतीय स्थान पर आर्यन गुप्ता रहे। त्रिकूद में प्रथम स्थान पर देवांश गुप्ता, द्वितीय स्थान पर रणवीर यादव और तृतीय स्थान पर आकाश यादव रहे। छात्र वर्ग में ओवर आल चैंपियन आयुष सिंह तथा छात्रा वर्ग में ओवरऑल चैंपियन अंजली सिंह रही।

0 Comments