Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : 15 अगस्त की खुशियां मदरसा और अनाथ आश्रम के बच्चों संग, दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन - आफ़ताब अहमद || EN Daily ||


गोरखपुर : स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर समाजवादी पार्टी महानगर के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर सचिव आफ़ताब अहमद का जन्मदिन मदरसा और अनाथ आश्रम के बच्चों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सबसे पहले मदरसा गौसिया गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल, मानबेला में मदरसे के बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। बच्चों को मिठाई वितरित की गई। बच्चों ने आफ़ताब अहमद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए दुआएं कीं। इसके बाद एशियन सहयोगी संस्था, जेल रोड स्थित अनाथ आश्रम में अनाथ बच्चों के बीच केक काटकर मिठाई एवं अन्य सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर आफ़ताब अहमद ने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उनकी खुशियों में शामिल होना ही जन्मदिन की सबसे बड़ी खुशी है। बच्चों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए समाज के हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर सहयोग करना चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही बच्चों के जीवन को नई दिशा और मजबूत भविष्य दे सकती है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व के दिन जन्मदिन होना उनके लिए गौरव की बात है और इस खुशी को जरूरतमंद बच्चों के साथ साझा करना बेहद सुखद अनुभव है।

उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, आगे बढ़ने और अपने माता-पिता व शिक्षकों का सम्मान करने के लिए भी प्रेरित किया। आफ़ताब अहमद ने कहा कि बच्चों की शिक्षा, उनके सपनों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यकर्ताओं और साथियों ने फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आफ़ताब अहमद को जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस दौरान गोलू यादव, हाफिज हदीस, संजय यादव, प्रमोद कुमार, इमरान अली, अनवर हुसैन, विनोद विश्वकर्मा, मुन्ना यादव, कंचन श्रीवास्तव, नदीम, अभिषेक पांडे, मोहम्मद वसीम, बाबू खान, गुड्डू शाह, नुरुल्लाह अलीमी, मास्टर तौसीफ, इरशाद, इम्तियाज अहमद, नाहिद हाशमी, रेशमा, नूरफशा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments