Header Ads Widget

Fake News और Propeganda के जमाने में असली बात और खरी खबर दब जाती है। आज मेनस्ट्रीम मीडिया में जो बताया जाता है, वह पूरा सच नहीं। अगर आप सत्य जानना चाहते हैं और कड़वी सच्चाई का घूंट पीने को तैयार हैं तो मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। फेक न्यूज से परेशान हैं तो आइए यहां ! मैं बताऊंगा आपको। सच। जिसे बहुत सलीके से मीडिया छुपा देता है। यहां सिर्फ दिल की बात नहीं होगी, हमारी-आपकी, हमसब के मन की बात होगी।

Breaking ...

10/recent/ticker-posts

गोरखपुर : नवल्स नेशनल एकेडमी कुसम्ही में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है स्वतंत्रता दिवस - पिंकि तिवारी || EN Daily ||

गोरखपुर : नवल्स नेशनल एकेडमी कुसम्ही में राष्ट्र का 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पिंकि तिवारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज़ादी का यह पल हमें बहुत ही कठिनाइयों के बाद मिला है। आज़ादी को पाने के लिए हमारे बहुत से देशवासियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है। आज हम देश के उन्हीं शहीदों को नमन करते हैं।

पिंकि तिवारी ने कहा कि 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को देश ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता हासिल की थी और तब से यह दिन भारत के लोकतांत्रिक सफर, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक बन गया है।

नवल्स नेशनल एकेडमी कुसम्ही में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्व प्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या पिंकि तिवारी ने ध्वजा रोहण कर, तिरंगे को सलामी दिया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने देश प्रेम पर आधारित मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यालय प्रशासन के समस्त कर्मचारियों गण और अध्यापक एवं अध्यापिकाएं समेत बड़ी संख्या में छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments